Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह

Sanjay Singh SIT Evidence: अयोध्या राम मंदिर जमीन खरीद विवाद में एसआईटी फिर सक्रिय हो गई है। जांच टीम ने 'आप' सांसद संजय सिंह को सबूतों के साथ बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 25, 2026 | 10:42 AM

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir Land Scam: अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। इसी बीच मंदिर के लिए हुए जमीन खरीद घोटाले का जिन्न फिर से बाहर निकल आया है। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में जमीन खरीद में हुए करोड़ों की हेरा-फेरी की जांच करने वाली एसआईटी फिर से सक्रिय हो गई है। एसआईटी ने जमीन घोटाले में आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को बुलाकर सबूत पेश करने के लिए कहा है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के पवन पाण्डेय साल 2021-22 से इस जमीन खरीद-फरोख्त घोटाले को सड़क से लेकर संसद तक उठा रहे हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद पहले बार सार्वजनिक मंच से बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चोरी के संबंध में सबूत को SIT को सौंपने की अपील आमजन से किया था।

संजय सिंह ने किया था सबूत होने का दावा

संजय सिंह राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के सामने आने के बाद लगातार जमीन खरीद में हुए घोटाले की बात उठा रहे हैं और इसके सबूत होने की भी बात कह रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल प्लेटफोर्म के जरिए SIT के सामने उपस्थित होकर अयोध्या के जमीन घोटाले के संबंध में अपना बयान दर्ज कराने और सबूत देने की बात कही थी। राज्यसभा सांसद की इस अपील के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

लखनऊ अग्निकांड के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हड़कंप! फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 2 नामी कोचिंग सेंटर तुरंत सील

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच से अधिकारियों में हड़कंप

यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय

प्रभु श्री राम जी के मंदिर में हुए चढ़ावा और चंदा चोरी की जांच करने वाली SIT ने 25 जून को सुबह 11 बजे लखनऊ मंडलायुक्त कार्यालय पर मुझे बुलाया है। मैं जमीन घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज़ SIT के अध्यक्ष को सौंपूंगा। pic.twitter.com/0isezwLK7y — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 24, 2026


माना जा रहा है कि पूर्व में अयोध्या में जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में तमाम अनियमितता की बात सामने आयी थी और प्रकरण खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा था। तब मामले को तूल पकड़ता देख मुख्यमंत्री ने जांच के लिए एसआईटी गठन करने का आदेश दिया था। हालांकि इस मामले में आजतक किसी से न पूछताछ हुई और न ही कोई कार्यवाही हुई। ऐसे में सरकार द्वारा गठित SIT द्वारा राज्यसभा सांसद को सबूत और बयान के बुलाना और सांसद SIT के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने की अपील को देखते हुए आने वाले समय में किसी न किसी बड़े घटनाक्रम और खुलासे की तरफ इशारा कर रहा है।

स्वामी गोविन्ददेव ने किया था आरोपों को खारिज

बताते चलें कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चुप्पी साध रहे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरी ने जुलाई 2021 में अयोध्या की मणिराम दास छावनी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में आप के सांसद संजय सिंह की ओर से जमीन खरीद पर लगाए गए घोटाले के आरोपों को निराधार बताया गया था। गोविन्ददेव ने कहा था कि कुछ विरोधी राजनीतिक तत्वों ने मंदिर निर्माण में बाधा पहुंचाने के लिए भ्रम का माहौल बनाने का काम किया है। जितनी जमीन खरीदी गई है, सब नियमों के तहत है, लेकिन मैं इसका मीडिया ट्रायल नहीं करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा था कि राममंदिर जमीन खरीद घोटाले के मामले में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं हुई। खरीदी गई भूमि बाजार मूल्य से कम मे खरीद की गयी और चार्टर्ड अकाउंटेंट से लेकर लेखपालों तक की मौजूदगी में पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही थी।

ट्रस्ट के अधिकारियों पर गंभीर आरोप

साल 2021 के उक्त प्रकरण के सामने आने के बाद राम मंदिर की जमीन खरीद के लिए एक उपसमिति का भी गठन किया गया था, जिसमें राम मंदिर के ट्रस्टी ही इसके सदस्य बनाये गए थे और इन्हीं की ही सहमती पर सहमति पर जमीन की खरीद किये जाने की बात कही गयी थी।

इस उपसमिति में ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महंत दिनेन्द्र दास, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, डॉ. अनिल मिश्र और महासचिव चंपत राय को बनाया गया था। मजे की बात यह है कि आज राम मंदिर के चढ़ावा चोरी में जिन डॉ अनिल मिश्र और ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है वही इस जमीन खरीद-फरोख्त के लिए बनी उपसमिति के सदस्य भी रहे।

यह भी पढ़ें- पहले DSP फिर दूल्हा बने तेज गेंदबाज आकाशदीप, 5 स्टार होटल में अक्षिता संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

ऐसे में राज्यसभा सांसद का जिम्मेदारी के साथ SIT के सामने दिया जाने वाला जमीन के मामले का बयान और सबूत आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश और देश की सियासत में तथा भाजपा के लिए कितना दर्द देगा यह तो वक्त बतायेगा। लेकिन फिलहाल सियासी गलियारों में संजय सिंह के बयान देने जाने की चर्चा गर्म है।

Ayodhya ram mandir land scam sit summons aap mp sanjay singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 10:42 AM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Sanjay Singh
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.