- Hindi News »
- Punjab »
- Sukhbir Badal Arrest Punjab Emergency Claim Minister Cheema Response
अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल हिरासत में, AAP बोली- पंथ नहीं परिवार बचा रही पार्टी
- Written By: सौरभ शर्मा
मोहाली में गुरुद्वारे जाते समय सुखबीर बादल को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में लोकतंत्र खत्म हो गया और आपातकाल जैसे हालात हैं।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति उस समय गरमा गई जब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को मोहाली में पुलिस ने गुरुद्वारा जाते समय हिरासत में ले लिया। इसके बाद बादल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ‘अघोषित आपातकाल’ लगा दिया है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल दिल्ली से आकर पंजाब पर कब्जा कर चुके हैं और लोकतंत्र खतरे में है। इस बयान पर पंजाब सरकार की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिससे राज्य की सियासत और भी गर्मा गई है।
बादल के इस बयान पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जवाब देते हुए कहा कि अब कोई आपातकाल नहीं है, बल्कि कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल न्यायपालिका और पुलिस को डराने की कोशिश कर रहे हैं। चीमा ने बादल को ड्रग माफियाओं का समर्थक बताया और कहा कि वह संविधान में नहीं, बल्कि अपराधियों में विश्वास करते हैं।
#WATCH | Chandigarh | Punjab Minister Harpal Singh Cheema says, “The people of Punjab know that when there was the government of SAD and BJP, then how big an emergency was imposed here…It was the history of Punjab…Now, there is no emergency. The law is doing its work…I… https://t.co/FE7YNK29k7 pic.twitter.com/HjLPLHxmzw — ANI (@ANI) July 2, 2025
बादल का हमला: ‘केजरीवाल ने छीन लिया लोकतंत्र’
सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो बयान में कहा कि उन्हें गुरुद्वारे जाने से रोका गया और हिरासत में लिया गया, जो सीधे तौर पर धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल पंजाब में सर्वोच्च नेता बनकर बैठे हैं और 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। बादल ने कहा कि पंजाब की जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
पर्सनैलिटी राइट्स और राजनीतिक आलोचना में अंतर, राघव चड्ढा मामले में दिल्ली HC की टिप्पणी, फैसला सुरक्षित
यह भी पढ़ें: MP बीजेपी को मिला नया कप्तान, खंडेलवाल ने संभाली कमान; जातीय समीकरण का रखा ध्यान
मंत्री चीमा का पलटवार, बादल का नाता ड्रग माफिया से
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बादल के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सुखबीर बादल केवल संवैधानिक संस्थाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अकाली दल की सरकार थी, तब ही असली इमरजेंसी जैसे हालात थे। चीमा ने यह भी आरोप लगाया कि बादल ड्रग तस्करों के साथ खड़े हैं और पंजाब की शांति के लिए खतरा बन गए हैं।
Sukhbir badal arrest punjab emergency claim minister cheema response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
May 26, 2026 | 04:14 PMनितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
May 26, 2026 | 04:14 PMMakhana Kheer: ऐसे बनाएं मखाने की टेस्टी खीर, मुंह में घुल जाएगा स्वाद और मिठास, नोट करें रेसिपी
May 26, 2026 | 04:12 PMवर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
May 26, 2026 | 04:10 PMहरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 26, 2026 | 04:10 PMसातपुर प्रभाग के नए सभापती समाधान देवरे के सामने समस्याओं का पहाड़, बुनियादी सुविधाओं की किल्लत
May 26, 2026 | 04:08 PMनितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
May 26, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














