Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Punjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद

Punjab Police Crime News: पंजाब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसी ने संयुक्त कार्रवाई में विदेशी हैंडलर्स से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 3 आरोपियों को अत्याधुनिक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 21, 2026 | 05:24 PM

पंजाब पुलिस (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Punjab Police Gangster Module: पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन्स सेल (एसएसओसी), काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एक केंद्रीय एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विदेशी मूल की तीन अत्याधुनिक पिस्तौलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के निर्देश पर पंजाब में हथियारों की सप्लाई, रंगदारी, गैंगवार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का संबंध अमृतसर में दर्ज हत्या और बटाला में हत्या के प्रयास के मामलों से भी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने और विदेश में बैठे हैंडलर्स की भूमिका की जांच में जुटी हुई है।

विदेशी हैंडलर्स से जुड़े थे आरोपी

डीजीपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे उन गैंगस्टर्स के इशारे पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में गैंग वॉर, रंगदारी और दूसरी गड़बड़ी फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल हैं। उनके कहने पर ही आरोपी हथियारों की खेप पहुंचाते थे और आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब फतह के लिए BJP का महा-प्लान! अमृतसर से लुधियाना तक 3 दिन के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, बठिंडा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

पंजाब की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह! सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल

पंजाब: फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और पिक-अप में जोरदार टक्कर, 9 की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

हत्या के मामलों से भी कनेक्शन

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपियों का कनेक्शन अमृतसर में हुए एक मर्डर और बटाला में हत्या के प्रयास के मामलों से भी रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की आगे की तफ्तीश का मकसद इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करना, इनके मददगारों की पहचान करना, पुरानी वारदातों का पता लगाना और विदेशी धरती से ऑपरेट हो रहे इस संगठित अपराध गिरोह को नेस्तनाबूत करना है।

गैंगवार और रंगदारी का खुलासा

इसके पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा था। इनके पास से तीन आधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे और जालंधर व एसबीएस नगर जिलों में फायरिंग की कई घटनाओं की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल थे।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन भार्गव कैंप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। इस नेटवर्क के पूराने और नए कनेक्शन का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab police gangster module busted foreign handlers arrested jalandhar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 05:22 PM

Topics:  

  • Amritsar
  • Gangsters
  • Punjab News
  • Punjab Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.