Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब फतह के लिए BJP का महा-प्लान! अमृतसर से लुधियाना तक 3 दिन के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

BJP President Nitin Nabin Punjab Tour: आज से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। उनका यह दौरा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 20, 2026 | 07:40 AM

नितीन नवीन (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

BJP President Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। यह तीन दिवसीय दौरा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है।

इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, पार्टी पदाधिकारियों से संवाद, सामाजिक एवं धार्मिक नेताओं से मुलाकात और संगठन को मजबूत करने से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने दौरे के पहले दिन 20 जून को नितिन नवीन अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

आगमन के बाद वह अमृतसर में भाजपा की राज्य कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेकेंगे, ऐतिहासिक जलियांवाला बाग का दौरा करेंगे, श्री दुर्गियाना मंदिर में दर्शन करेंगे तथा श्री रामतीर्थ (वाल्मीकि मंदिर) में भी श्रद्धा अर्पित करेंगे। शाम को वह जालंधर पहुंचेंगे, जहां रात 7:45 बजे रोड शो का नेतृत्व करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच

राम मंदिर चंदा चोरी पर संजय सिंह का बड़ा हमला: बोले- ‘भ्रष्ट ट्रस्ट’ को तुरंत भंग कर चंपत राय को भेजो जेल

कर्नाटक में MLA की क्रॉस वोटिंग पर BJP सख्त, नितिन नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष को बुलाया दिल्ली, बनाई जांच कमेटी

राज्य में जेलों के आधुनिकीकरण में लाएं तेजी, समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री पंकज भोयर ने दिए निर्देश

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में करेंगे योग

दौरे के दूसरे दिन 21 जून को नितिन नवीन फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सुबह 6:30 बजे आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह प्रमुख समाचार पत्रों के संपादकों के साथ नाश्ते पर संवाद करेंगे।

वह जालंधर में दैनिक सवेरा द्वारा संत समाज की उपस्थिति में आयोजित एक सम्मेलन में भी शामिल होंगे। दोपहर में वह लुधियाना पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2:50 बजे भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शक्ति केंद्र प्रभारियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

लुधियाना में उद्योगपतियों के साथ विशेष संवाद

शाम को नितिन नवीन लुधियाना में क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ विशेष बैठक कर संवाद करेंगे। दौरे के अंतिम दिन 22 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुधियाना में प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री और पद्मश्री सम्मानित सरदारा सिंह जौहल से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे।

भाजपा के अनुसार, इस तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य पंजाब में संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक वर्गों के साथ संवाद बढ़ाना है।

पंजाब के लिए नई शुरुआत

भाजपा अध्यक्ष के दौरे को लेकर राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पंजाब में एक नई शुरुआत होने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। वह अपने दौरे की शुरुआत श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि मंदिर में मत्था टेककर करेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को आगे बढ़ाने और पंजाब के सर्वांगीण विकास के संकल्प का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें – आज से PM मोदी का बंगाल दौरा: किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात, 3 नौसेनिक जहाजों का करेंगे कमीशन

उन्होंने लिखा कि पंजाब आज एक नए जीवन और नई दिशा की उम्मीद कर रहा है। आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य को आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाया है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। गैंगस्टरों के कारण लोग डर और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब राज्य के किसी न किसी हिस्से में गोलीबारी की घटना न होती हो।

उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य की अर्थव्यवस्था कमजोर होकर दिवालियापन जैसी स्थिति की ओर बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था भी चरमरा गई है। भाजपा पंजाब में उम्मीद, विकास और नई संभावनाओं का एक नया दौर लेकर आएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bjp national president nitin naveen punjab visit yoga day amritsar jalandhar ludhiana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 07:40 AM

Topics:  

  • BJP
  • Nitin Nabin
  • Punjab
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.