हरियाणा: कांग्रेस विधायक के ऑफिस में तड़ातड़ चली गोलियां, पुलिस की आंखों के सामने हुई वारदात, मचा हड़कंप

Rohtak Congress MLA Office Firing: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस विधायक के ऑफिस पर तड़ातड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल पसरा हुआ है।
rohtak congress mla office firing
कांग्रेस कार्यालट पर हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Congress MLA Balram Dangi Office Firing: हरियाणा के रोहतक जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहतक में कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग की गई है। रोहतक में शनिवार की सुबह महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावरों के ताबड़तोड़ हमलों में दफ्तर में तड़ातड़ गोलियों से ऑफिस को नुकसान पहुंचा। हमलावरों द्वारा चलाई गईं गोलियां दफ्तर के शीशों को चीरती हुई पार निकल गईं, जिससे मौके पर कांच के टुकड़े बिखर गए।

गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस विधायक बलराम दांगी का कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। पुलिस की आंखों के सामने से हमलावरों ने एक जनप्रतिनिधि के दफ्तर पर दिनदहाड़े गोलियां चलाने की हिम्मत की। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। दिनदहाड़े हुए इस हमले ने स्थानीय सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही पुलिस की सक्रियता और डर पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ऑफिस पर 4 से 5 राउंड चलीं तड़ातड़ गोलियां

फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। विधायक के ऑफिस के ठीक सामने भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने ऑफिस को निशाना बनाते हुए करीब 4 से 5 राउंड फायर किए गए।

CCTV फुटेज पुलिस खंगाल रही पुलिस

फिलहाल, पुलिस को अज्ञात हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। रोहतक पुलिस आसपास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com