-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Government Black Out Order Amid India Pakistan Conflict
भारत-पाक तनाव के बीच हमले का खतरा बढ़ा, पंजाब सरकार ने दिया Black Out का आदेश
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच भारत सरकार और पंजाब सरकार ने सीमा से सटे संवेदनशील जिले गुरदासपुर 8 मई से अगले आदेश तक ब्लैक आउट का आदेश दिया है।

भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब में ब्लैक आउट का आदेश
चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में दोनों देशों की तरफ से खुली जंग हो रही है। भारत की तरफ से मिसाइल अटैक के जवाब में पाकिस्तानी सेना भी ड्रोन अटैक के साथ सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी कर रही है। ऐसे में भारत सरकार और पंजाब सरकार ने सिविल डिफेंस एक्ट, 1968 के तहत गुरदासपुर जिले में आज से लेकर अगले आदेश तक रोज रात 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट का निर्देश जारी किया है।
भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल को देखते हुए ये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ब्लैक आउट का आदेश सेंट्रल जेल गुरदासपुर और अस्पतालों में लागू नहीं होगा। पाकिस्तान और भारत के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद से हालात काफी संवेदनशील हो गए हैं। दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं।
जेल और अस्पतालों की खिड़कियां रात में बंद रहेंगी
ब्लैक आउट के आदेश के तहत पंजाब के गुरदासपुर जेल और अस्पतालों की खिड़कियां प्रतिदिन रात 9:00 बजे से अगले दिन सुबह 5:00 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश भारत-पाकिस्तान सीमा पर संवेदनशील माहौल को देखते हुए दिया गया है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। ब्लैकआउट से गुरदासपुर की सेंट्रल जेल और अस्पतालों को छूट दी गई है। ब्लैक के निर्धारित समय के बीच अस्पतालों को इस प्रकार से कम रोशनी में रखना है ताकि रोशनी बाहर न जाए।
सम्बंधित ख़बरें
रूस पर यूक्रेन का ताबड़तोड़ ड्रोन हमला, चौथी बार टारगेट हुई रूसी कंपनी; क्रीमिया के कई शहर अंधेरे में डूबे
यूक्रेन पर रूस का चौतरफा वार! 41 मिसाइलों और 125 ड्रोनों ने राजधानी कीव में मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत
ईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार, कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आत्मघाती ड्रोन हमला, मची भारी तबाही
मोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
पाक ने भी किए ड्रोन और मिसाइल अटैक
भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर किए जाने के बाद से लगातार दोनों तरफ से सैन्य कार्रवाइयां की जा रही हैं। पाक ने भी ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर उत्तरी और पश्चिमी भारत में हमला किया है जिसमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज इलाके शामिल हैं। इन हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से नाकाम कर दिया गया। हमलों के मलबे को बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।
मिसाइलों के बाद अब पाकिस्तान पर Drones से वार! जानिए भारतीय सेना के पास कितने घातक Drones हैं मौजूद
भारतीय वायु सेना के S-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम ने बुधवार रात को भारत की ओर बढ़ रही मिसाइलों पर हमला किया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के हमलों को डिएक्टिव कर दिया। गुरुवार की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया।
Punjab government black out order amid india pakistan conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘छात्र घर लौट जाएं, दोषियों पर कार्रवाई होगी’, सलमान खान ने की अपील, बोले- सोनम अब हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ
Jul 23, 2026 | 08:28 PMNose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Jul 23, 2026 | 08:23 PMभाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jul 23, 2026 | 08:22 PMकोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद
Jul 23, 2026 | 08:15 PMहार की हताशा में राहुल गांधी कर रहे षड्यंत्र… BJP विधायक संजय उपाध्याय का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 23, 2026 | 08:11 PMExplainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
Jul 23, 2026 | 08:08 PMमौनी रॉय ने स्क्रिप्ट सुनते ही भर दी हामी, सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी से करेंगी दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM














