- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Dsp Lashed Out At Goldy Brar On Audio Call
तुम्हारे जैसा कोई कुत्ता…गोल्डी बराड़ ने की डीएसपी को धमकाने की कोशिश तो सरदार ने लगाई लताड़, वायरल हुआ बातचीत का ऑडियो
पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को जमकर लताड़ा है। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़ पहले तो डीएसपी को धमकाने की कोशिश करता है।
- Written By: मृणाल पाठक

पंजाब के डीएसपी ने गोल्डी बराड़ को लताड़ा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने कनाडा से क्राइम रैकेट चलाने वाले खतरनाक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को जमकर लताड़ा है। बिक्रम सिंह की गोल्डी बराड़ से फोन कॉल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़ शुरुआत में डीएसपी बिक्रम सिंह को धमकाने की कोशिश करता है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके गैंग में कई मुखबिर लगा रखे हैं। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
जिसके बाद वायरल कॉल में बिक्रम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे इस नंबर से पहले भी कई कॉल आ चुकी हैं। कॉल किसी अनजान नंबर से थी और वह भी रात को आ रही थी। इसी वजह से उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे पता चलता है कि शायद गैंगस्टर ने पहले भी डीएसपी बिक्रम सिंह से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
इसके बाद अगले दिन दोनों की बात होती है, जिसका ऑडियो चर्चा में है। गोल्डी बराड़ को धमकाते हुए डीएसपी कहते हैं कि पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम कानून के मुताबिक अपना काम कर रहे हैं। हम किसी भी आपराधिक या अवैध काम को नहीं छोड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा किसान; मराठवाड़ा में ईंधन का अकाल या कृत्रिम किल्लत? जानें पूरा सच
ट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
अहिल्यानगर के अकोले में 55 नाबालिग बनी मां, अदिति तटकरे के विभाग पर उठा सवालिया निशान
नांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
डीएसपी बिक्रम सिंह बराड़ कहते हैं, ‘हम अपना काम कर रहे हैं। हमारे लिए तुम या कोई भी गैंगस्टर या कोई भी कुत्ता या गधा एक समान हैं। अगर तुमने अपना तरीका नहीं बदला तो तुम्हारा भी वही हश्र होगा जो किसी और का हुआ है।’ बिक्रम सिंह ने गोल्डी को यह भी याद दिलाया कि उसके गिरोह के सदस्य कितने कायर हैं और कैसे वे छोटी लड़कियों की भी मदद लेते हैं।
उन्होंने कहा कि तुम्हारे गिरोह के एक सदस्य अंकित ने पुलिस से खुद को बचाने के लिए नाबालिग लड़कियों पर गोलियां भी चलाई थीं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित किया था। सरकार का मानना है कि गोल्डी बराड़ पाकिस्तानी एजेंसी के इशारे पर काम करता है। उसने कई लोगों की हत्या की है और कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहा है।
पंजाब से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई के बेटे सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं। उस पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने और हत्या करने का भी आरोप है। ऐसा कहा जाता है कि गोल्डी बराड़ ही मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड था।
Punjab dsp lashed out at goldy brar on audio call
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा किसान; मराठवाड़ा में ईंधन का अकाल या कृत्रिम किल्लत? जानें पूरा सच
May 24, 2026 | 04:23 PMट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
May 24, 2026 | 04:21 PMअहिल्यानगर के अकोले में 55 नाबालिग बनी मां, अदिति तटकरे के विभाग पर उठा सवालिया निशान
May 24, 2026 | 04:21 PMनांदेड़ पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन सफल, 470 तलवारें और 209 खंजर जब्त, आरोपी फरार
May 24, 2026 | 04:11 PMRohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
May 24, 2026 | 04:09 PM3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
May 24, 2026 | 04:02 PM‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
May 24, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM










