- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Dig Harcharan Singh Bhullar Arrested While Taking Bribe Came Under Cbi Custody
पंजाब DIG हरचरण सिंह भुल्लर गिरफ्तार, पिता पंजाब DGP, भाई MLA, जानिए कितने प्रभावशाली हैं भुल्लर
Punjab के प्रभावशाली डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। भुल्लर के पिता पंजाब के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं और उनका भाई विधायक है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

DIG हरचरण सिंह भुल्लर गिरफ्तार, फोटो- सोशल मीडिया
Punjab Police DIG: पंजाब में प्रभावशाली माने जाने वाले आईपीएस अधिकारी डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया है। भुल्लर के तार राज्य की राजनीति और प्रशासन से गहरे जुड़े हुए हैं। उनके पिता पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) रह चुके हैं, जबकि उनका भाई एक विधायक है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पंजाब के एक हाई-प्रोफाइल पुलिस अधिकारी डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए भुल्लर
दरअसल, गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से जुड़े मामले में ये एक्शन हुआ है। कारोबारी की तरफ से भुल्लर के खिलाफ शिकायत दी गई थी जिसके बाद सीबीआई ने ट्रैप कर उन्हें दबोचा। डीआईजी के रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने मौके पर ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया। भुल्लर के पास से नोटों के बंडल बरामद कर लिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
उत्तराखंड के पहाड़ों पर धधकी आग, टिहरी में भीषण वनाग्नि का तांडव, 14 हेक्टेयर में फैले जंगलों को भारी नुकसान
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
तगड़े बैकग्राउंड से हैं भुल्लर
हरचरण सिंह भुल्लर को पंजाब के सबसे प्रभावशाली पुलिस अधिकारियों में गिना जाता है। उनकी यह धाक केवल उनके पद के कारण नहीं, बल्कि उनके मजबूत पारिवारिक और राजनीतिक संबंधों के कारण है। डीआईजी भुल्लर के पिता पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) जैसे सर्वोच्च पद पर रह चुके हैं। डीजीपी का पद राज्य पुलिस बल में सबसे महत्वपूर्ण और ताकतवर माना जाता है। इसके अलावा, हरचरण सिंह भुल्लर का भाई राज्य विधानसभा में विधायक (MLA) है। इस तरह, पुलिस और राजनीति दोनों क्षेत्रों में भुल्लर परिवार की गहरी पकड़ रही है।
गिरफ्तारी की गंभीरता रिश्वतखोरी के मामले में सीबीआई द्वारा डीआईजी स्तर के अधिकारी की गिरफ्तारी अत्यंत गंभीर मानी जा रही है। हालांकि, सीबीआई ने अभी तक इस मामले से जुड़े विस्तृत खुलासे नहीं किए हैं, लेकिन यह गिरफ्तारी भुल्लर परिवार के लिए एक बड़ा झटका है। पुलिस विभाग में इतनी ऊंची पहुंच रखने वाले अधिकारी पर इस तरह का दाग लगने से उनकी और उनके परिवार की प्रतिष्ठा पर भी गहरा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: नारायण-सुधा मूर्ति का जाति जनगणना में शामिल होने से इनकार: ‘सर्वेयर से कहा- हम पिछड़े वर्ग से नहीं…’
सीबीआई अब यह जांच कर सकती है कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करके और कौन-कौन सी अनियमितताएं की हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Punjab dig harcharan singh bhullar arrested while taking bribe came under cbi custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PMBhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
May 24, 2026 | 02:33 PMछत्रपति संभाजीनगर में ‘निरामय अभियान’ को प्रभावी बनाने; स्वानंद सोनार का दौरा, कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस
May 24, 2026 | 02:31 PMदिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
May 24, 2026 | 02:26 PMतेज धूप के बाद बारिश और आंधी का असर, पुणे-मुंबई समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
May 24, 2026 | 02:22 PMनागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल टावर से चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार, 21 लाख की साम्रगी जब्त
May 24, 2026 | 02:19 PMईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














