मोहाली में दहशत: दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; CM मान और संसद पर भी हमले का खौफनाक जिक्र
Mohali School Bomb Threat: पंजाब के मोहाली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल में पंजाब सीएम को 'मानव बम' से उड़ाने और 13 फरवरी को संसद पर हमले की भी धमकी दी गई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
धमकी भरे मेल आने के बाद अलर्ट हुई पुलिस, फोटो- सोशल मीडिया
Khalistan National Army Threat Email: पंजाब के मोहाली में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के 10 से ज्यादा नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस सूचना के बाद पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूलों को खाली करवाकर छुट्टी घोषित कर दी गई और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई।
आज सुबह कई निजी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल पर एक संदेश आया, जिसमें दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट करने की बात कही गई थी। इस मेल को भेजने वाले के रूप में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’, इंजीनियर गुरनाख सिंह और रुकन शाहवाला का नाम लिखा गया है। मेल में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए पंजाब के नौजवानों के कत्लेआम का जिक्र किया गया है।
CM भगवंत मान और संसद भी निशाने पर
इस ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद तब और उड़ा दी जब इसमें वीवीआईपी (VVIP) को निशाना बनाने का जिक्र मिला। धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘ह्यूमन बम’ (मानव बम) से उड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा, मेल में 13 फरवरी को दोपहर 2:11 बजे दिल्ली स्थित भारतीय संसद को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाने की बात कही गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अपराधियों की तरह पकड़े जाएंगे सरकारी टीचर, जालंधर SDM के तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप, महिला टीचरों में गुस्सा
पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
स्कूलों में मची अफरा-तफरी: गेट से ही वापस भेजे गए बच्चे
धमकी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत छुट्टी की घोषणा कर दी। पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल और इंडस इंटरनेशनल जैसे स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। कई बच्चे जो सुबह स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर सूचित किया कि सुरक्षा कारणों से बच्चों को घर वापस भेजा जा रहा है और निजी वाहन वाले अभिभावक जल्द से जल्द अपने बच्चों को ले जाएं।
#WATCH | Mohali, S.A.S Nagar, Punjab: On three schools receive bomb threat, SP City Mohali Dilpreet Singh says, "At around 7:30 today, many prominent schools in Mohali received a threatening email. Our bomb disposal team, our ARP team, our anti-sabotage team, and our police… pic.twitter.com/KAbvRNTFbH — ANI (@ANI) February 11, 2026
यह भी पढ़ें: पंजाब के लॉ कॉलेज में खूनी खेल: क्लासरूम में छात्रा के सिर में मारी गोली, फिर छात्र ने खुद को भी उड़ाया
सर्च ऑपरेशन से साथ-साथ साइबर जांच शुरू
सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल और डीएसपी पृथ्वी चहल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रभावित स्कूलों को सील कर दिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से क्लासरूम, डेस्क और खेल के मैदानों की बारीकी से तलाशी ली गई। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से उस ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है जिससे यह धमकी भेजी गई थी। हालांकि, अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
