Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार

Punjab Tax On Livestock: कश्मीर में पिछले 9 दिनों से मटन का संकट गहरा गया है। व्यापारियों ने पंजाब पर अवैध टैक्स का आरोप लगाते हुए लोगों से शादी की तारीखें आगे बढ़ाने की अपील की है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 02, 2026 | 06:10 PM

कश्मीर में मटन की कमी (प्रतीकात्मक इमेज- AI)

Follow Us
Follow Us:

Kashmir Mutton Shortage News: जम्मू कश्मीर में पिछले 9 दिनों से मटन की भारी किल्लत है। यह संकट गुरुवार को और गहरा गया। इस बीच, शहर के व्यापारियों ने पंजाब के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए मटन पर लगाया गया 4 प्रतिशत टैक्स को गुंडा टैक्स बताया। इस दौरान व्यापारियों ने परिवारों से अपनी शादियों की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

मटन की कमी के कारण कश्मीर में शादी-ब्याह का माहौल फीका पड़ रहा है। घाटी के व्यापारियों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह पंजाब में राज्य से गुजरने वाले पशुओं पर लगाया गया गैर-कानूनी टैक्स है।

‘वाजवान’ के बिना शादी अधूरी

मटन की कमी से कश्मीर में शादियों का मजा फीका पड़ा, व्यापारियों ने पंजाब को जिम्मेदार ठहराया है। कश्मीर में शादियां ‘वाजवान’ के बिना अधूरी मानी जाती हैं। यह कई तरह के मीट-बेस्ड व्यंजनों वाला एक पारंपरिक भोजन है जो जश्न का मुख्य आकर्षण होता है। एक आम कश्मीरी शादी में लगभग 500 किलोग्राम मटन और 150 किलोग्राम चिकन की खपत होती है, जबकि भव्य शादियों में एक टन से ज्यादा मटन का इस्तेमाल होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?

‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी

तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश

व्यापारियों ने किया हड़ताल

जम्मू-कश्मीर में मटन की किल्लत को लेकर ऑल कश्मीर होलसेल एंड रिटेल मटन डीलर्स का हड़ताल जारी है, जो 23 जून 2026 से जारी है। एसोसिएशन का कहना है ट्रक पंजाब के शंभू बॉर्डर और माधोपुर चेकपोस्ट से गुजरते हैं, तो वहां स्थानीय अधिकारी उनसे 20 से 25 हजार रुपये प्रति ट्रक की अवैध वसूली करते हैं।

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर: कश्मीर में मटन की भारी किल्लत है। ऑल कश्मीर होलसेल एंड रिटेल मटन डीलर्स की हड़ताल है, जो 23 जून 2026 से जारी है। एसोसिएशन का कहना है ट्रक पंजाब के शंभू बॉर्डर और माधोपुर चेकपोस्ट से गुजरते हैं, तो वहां स्थानीय अधिकारी उनसे 20 से 25 हजार रुपये प्रति ट्रक की… pic.twitter.com/Cne9RXiyuu — IANS Hindi (@IANSKhabar) July 2, 2026

पंजाब CM को दी चेतावनी

अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने कश्मीर में मटन की भारी किल्लत पर कहा कि यहां शादियों का सीजन है। सरकार टस से मस नहीं हो रही है। अब कहते हैं कि हम नॉर्थ जोन काउंसिल में मामला उठाएंगे। जिसकी शादी फिक्स हुई है क्या वह इंतजार करेगा।

ये भी पढ़ें- ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर

पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के सीएम से अपील करता हूं और चेतावनी देता हूं कि वहां से आने वाले ट्रक सिर्फ आपका रास्ता इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप उनसे टैक्स वसूल कर रहे हैं तो याद रखिए आपके ट्रांसपोर्ट यहीं से चलते हैं।

Kashmir mutton shortage punjab tax wazwan wedding crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 06:10 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Latest News
  • Non-Veg Food
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.