पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, Operation Sindoor के दौरान भी पड़ोसी मुल्क को भेजी थी खुफिया जानकारी

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां भेजने वाले जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाक को आर्मी की जानकारियां भेज रहा था। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाला जासूस पंजाब में गिरफ्तार
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाला जासूस पंजाब में गिरफ्तार
Published on: 
Updated on: 

चंडीगढ़:  भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद से तनाव का माहौल है। भारतीय सेना की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई के बाद से खुफिया एजेंसी और राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है। पंजाब के तरनतारन में अब पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह एक्टिव था और पाकिस्तान और पीओके में की गई कार्रवाई के संबंध में भी वह पाक को जानकारियां शेयर कर रहा था। उसके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है।

पंजाब पुलिस ने आरोपी जासूस को भारत की रणनीति और आर्मी के ऑपरेशन की जानकारी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगनदीप नाम से की गई है। यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी एक्टिव था और आर्मी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था। आरोपी पाक जासूस से और पूछताछ की जा रही है।

आरोपी जानकारी के बदले पैसे लेता था, मोबाइल भी बरामद

आरोपी गगनदीप से पूछताछ में कई जानकारियों का खुलासा हुआ है। आरोपी कई साल से पाकिस्तानी इंटेलिजेंस के संपर्क में था। वह देश और आर्मी की जरूरी जानकारियां और एयरबेस आदि पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान को साझा किया करता था जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा था। आरोपी ने बताया कि पाक को जानकारियां साझा करने के एवज में उसे मोटी रकम दी जाती थी। इसके साथ ही गगनदीप के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी शेयर की थी जानकारी

आरोपी गगनदीप से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वह खुफिया जानकारियां पाक को भेज रहा था। सेना की तैनाती और रणनीतिक स्थानों समेत गोपनीय जानकारियां आरोपी आईएसआई को भेज रहा था। आरोपी गगनदपी 20 से अधिक आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था।

खलिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला से भी संपर्क

पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गगनदीप पिछले पांच सालों से खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था जिसके माध्यम से उसे पीआईओ से मिलवाया गया था। उसने #भारतीय चैनलों के माध्यम से #पीआईओ से भुगतान भी प्राप्त किया था। आरोपी का नेटवर्क कहां तक स्थापित है और उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में टेक्निकल टीम भी जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com