- Hindi News »
- Punjab »
- Laljit Singh Bhullar Fir Minister Resignation Gagandeep Singh Randhawa Suicide Case
अधिकारी की सुसाइड ने हिला दी पंजाब की सियासत, पूर्व मंत्री पर गिरफ्तारी की लटकी तलवार, विपक्ष मे खोला मोर्चा
Laljit Singh Bhullar FIR: AAP नेता लालजीत भुल्लर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज। अधिकारी गगनदीप रंधावा की आत्महत्या से मचा बवाल। मंत्री ने दिया इस्तीफा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

लालजीत सिंह भुल्लर (Image- Social Media)
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और उनके निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह कार्रवाई रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक धमकी और अन्य धाराएं लगाई गई हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले कुछ महीनों से टेंडर आवंटन को लेकर रंधावा पर दबाव बनाया जा रहा था।
सुसाइड केस से मचा बवाल
उनसे नियमों के खिलाफ फैसले लेने को कहा गया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और धमकी दी गई। यहां तक कि उन्हें कथित तौर पर हथियार के बल पर झूठा वीडियो बयान देने के लिए मजबूर किया गया और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
बताया जा रहा है कि लगातार मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर रंधावा ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
विपक्ष ने बोला हमला
इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल, सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने की बात कही।
यह भी पढ़ें- ‘अकेले लड़ कर भी जीत जाएंगी ममता…’, अखिलेश यादव ने कही यह बड़ी बात, जानें क्या है सियासी संदेश?
आरोपों पर मंत्री ने क्या कहा?
इससे एक दिन पहले लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोपों को झूठा और बेहुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई सच्चाई होती तो वह कभी ऐसा नहीं करते। भुल्लर ने निष्पक्ष जांच की मांग की और मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया कि उनका मंत्री पद इस्तीफा स्वीकार किया जाए, ताकि मामले की जांच बिना किसी रुकावट के हो सके।
Laljit singh bhullar fir minister resignation gagandeep singh randhawa suicide case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













