-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Hs Phoolka Joins Bjp Punjab Politics Return 1984 Anti Sikh Riots Lawyer
पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर…BJP के साथ आए दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ H.S. फुल्का, आप की बढ़ी मुश्किलें
- Written By: अक्षय साहू
Punjab Politics: 1984 सिख दंगों के पीड़ितों के न्याय की आवाज उठाने वाले दिग्गज वकील एच.एस. फुल्का बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सात साल बाद सक्रिय राजनीति में उनकी वापसी पंजाब में बड़ा बदलाव ला सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का भाजपा में शामिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
H.S. Phoolka Join BJP: पंजाब की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का बुधवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद फुल्का की सक्रिय राजनीति में वापसी को पंजाब में बीजेपी के लिए बड़ा “बूस्ट” माना जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के प्रतिष्ठित वकील फुल्का की पहचान 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले योद्धा के रूप में है। दशकों तक उन्होंने पीड़ितों का पक्ष मजबूती से रखा, जिसके कारण सिख समुदाय और पंजाब में उनका गहरा सम्मान है।
बीजेपी में शामिल पर जताई खुशी
भाजपा में शामिल होने के बाद फुल्का ने कहा, “मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों के पीड़ितों के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं, और तब से ही BJP ने मेरा साथ दिया है। मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है और बहुत सारा कानूनी काम भी किया है। मैं 2014 से 2017 तक AAP के साथ था, लेकिन BJP के साथ मेरा जुड़ाव हमेशा गहरा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
#WATCH दिल्ली: BJP में शामिल होने के बाद, सीनियर वकील HS Phoolka ने कहा, “मैं पिछले 40 सालों से 1984 के दंगों (के पीड़ितों) के लिए लड़ाई लड़ रहा हूं, और तब से ही BJP ने मेरा साथ दिया है… मैंने उनके साथ मिलकर अपनी लड़ाई लड़ी है। मैंने BJP के लिए बहुत सारा कानूनी काम भी किया है।… https://t.co/P5hwr00PYS pic.twitter.com/N4K3uUbka1 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, “पंजाब में हालात बहुत खराब हैं। रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं, कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है, नशे की समस्या है और जमीन बंजर होने की कगार पर है। सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है, इसलिए मैं पंजाब के लिए राजनीति में वापस आ रहा हूं। राजनीति में वापसी के लिए BJP से बेहतर कोई विकल्प नहीं था।”
#WATCH | दिल्ली: सीनियर एडवोकेट एच.एस. फुल्का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य लोगों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/rqDm67mIhQ — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में हुए पार्टी में शामिल
फुल्का, जो पहले ढाका विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे, ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से बीजेपी में प्रवेश किया।
एच.एस. फुल्का का सियासी सफर
फुल्का ने 2014 में AAP के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से 19,709 वोटों से हार गए। इसके बाद 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने ढाका निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह अयाली को हराकर जीत दर्ज की और बाद में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने।
यह भी पढ़ें- असम चुनाव 2026: धेमाजी में जमकर गरजे PM मोदी, जीत की हैट्रिक का किया दावा, कांग्रेस को खरी खरी
2015 के बेअदबी मामलों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में उन्होंने 2018 में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और AAP छोड़ दी। दिसंबर 2024 में वे कुछ समय के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ भी आए, जब अकाल तख्त के निर्देश पर पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही थी।
Hs phoolka joins bjp punjab politics return 1984 anti sikh riots lawyer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














