- Hindi News »
- Punjab »
- Chief Minister Health Insurance Scheme Launched In Punjab Kejriwal Said Free Treatment Worth Rs 10 Lakh Will Be Provided
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च, केजरीवाल बोले-10 लाख का मिलेगा मुफ्त इलाज
- Written By: रंजन कुमार
Punjab Government: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम आज मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत योजना का आरंभ किए। योजना का उद्देश्य लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देना है।

पंजाब सरकार की योजना का पोस्टर। इमेज-सोशल मीडिया
Mukh Mantri Sehat Yojana: पंजाब वालों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। आज मोहाली में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की लॉन्चिंग की। सरकार ने कहा है कि इस योजना में हर तरह का खर्च शामिल है।
इसमें न कोई इनकम का चक्कर और न एज लिमिट है। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए। इसका लाभ पूरा परिवार उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा होगा।
पहले की सरकारों ने नहीं रखा लोगों का ख्याल
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। जो आज पंजाब में हुआ, वह शायद 1950 में होना चाहिए था। आजादी के बाद 75 साल में कई सरकार आई, मगर किसी ने लोगों का ख्याल नहीं रखा। पंजाब का उदाहरण लें। पंजाब में आतंकवाद था, फिर पंजाब में नशे का दौर आया, लेकिन कहते हैं हर चीज का टाइम आता है। चार साल से जो पंजाब में दौर चल रहा है, वह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। अब कोई भी पंजाबी बीमारी की वजह से मरेगा नहीं। पंजाब सरकार द्वारा लाई गई योजना हर किसी के लिए है। हम कोई कांग्रेसी, अकाली नहीं देखते। सबको इसका फायदा मिलेगा। सभी लोग सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करा सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
कई शर्तें लगाकर योजनाएं लाती थीं पहले सरकारें
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पहले की सरकारों ने ऐसी योजनाएं चलाई थीं, जिसमें कई शर्तें लगा देते थे। ताकि उनके चहेतों को फायदा हो। अब प्रधानमंत्री आवास योजना को ले लो, उसमें एक भी घर पंजाब का नहीं आता है। जैसे शर्त है कि पक्की ईंट नहीं लगी होनी चाहिए। घर में साइकिल पंखा व गैस चूल्हा नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बना जहाँ हर परिवार को हर साल ₹10 लाख तक मुफ्त, कैशलेस इलाज की गारंटी मिलेगी। https://t.co/quMnFOhSfi — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 22, 2026
यह भी पढ़ें: ‘काम बोलता है’ पंजाब में चली ‘AAP’ की आंधी, 70% सीटों पर ऐतिहासिक जीत; गदगद हुए केजरीवाल
अब कोई नीला-हरा कार्ड नहीं
सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। सेहत बीमा योजना में हर घर शामिल है। इसमें कोई हरा या नीला कार्ड नहीं है। सबके लिए सेहत जरूरी है। मैं बहुत सारे घरों को जानता हूं, जहां दादा जी, पिता चाहे, मां को बीमारी हो गई तो वह खुद कह देते थे-मेरा इलाज न करवाना। इलाज के चक्कर में जमीन बिक जाएंगी। मैंने बहुत घर मौत का इंतजार करते लोग देखे हैं। परिवार के पास पैसे नहीं होते थे, वह कर्ज दे जाते हैं, जिससे वह जिंदा मर जाते हैं। अब वह पास्ट हो गया। अब एक बार अस्पताल पहुंच जाए, इलाज अस्पताल करेगा। पंजाब सरकार की इस योजना में सारी बीमारियों का पैकेज है। किडनी, दिल, कैंसर उसका भी इलाज शामिल है। बुजुर्गों के घुटनों का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा तक शामिल है।
Chief minister health insurance scheme launched in punjab kejriwal said free treatment worth rs 10 lakh will be provided
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
May 26, 2026 | 09:04 PMImli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
May 26, 2026 | 08:58 PMसागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
May 26, 2026 | 08:53 PMअब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
May 26, 2026 | 08:49 PMRCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
May 26, 2026 | 08:49 PMबेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
May 26, 2026 | 08:47 PMणमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














