- Hindi News »
- Punjab »
- Amritsar Police Arrested Three Terrorists With Ak 17 Weapon
अमृतसर में आतंकियों की साजिश नाकाम, घटना से पहले पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार, मौके से AK-47 बरामद
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। हमने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: मनोज आर्या

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस, (सोर्स-सोशल मीडिया)
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने रविवार रात अमृतसर हवाई अड्डे के पास से एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक एके-47, कुछ राउंड, 0.3 बोर की एक पिस्तौल और 0.32 बोर की एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत, करणदीप और बूटा सिंह के रूप में हुई है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। हमने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने एक एके-47, कुछ राउंड, 0.3 बोर की एक ग्लॉक पिस्तौल और 0.32 बोर की एक कारतूस के साथ बरामद किया है। आरोपी- लवप्रीत, करणदीप और बूटा सिंह अमृतसर ग्रामीण के निवासी हैं।
अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस आतंकी साजिश का मुख्य आरोपी बूटा सिंह है और उसने ही ये नेटवर्क बनाया। उन्हें कटआउट से हथियार और गोला-बारूद मिला। वे पैसे के लालच में आकर ऐसा कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे पैसे के लिए आतंकी रैकेट में शामिल थे। हम उनके हथियारों और गोला-बारूद की जांच कर रहे हैं और वे उन तक कैसे पहुंचे।
आरोपियों ने पुलिस पर की गोलीबारी
घटना से जुड़ी सभी पहलुओं पर जांच करने की बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम आर्थिक मदद, हथियारों की सप्लाई और ड्रोन के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रहे हैं। मैं ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए अपनी टीम को बधाई देता हूं। जब उन्हें यहां लाया जा रहा था तो एक आरोपी ने हमारे एएसआई पर गोली चलाने की कोशिश की। SHO सदर सहित हमारी टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप लवप्रीत और बूटा सिंह घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी, जानिए क्या है उनका ‘गोल्डन पंजाब’ प्लान
पिक्चर अभी बाकी है…राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर कर दिखाया ट्रेलर, पंजाब के मुद्दे पर अपनों पर ही दागे सवाल
पंजाब की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने खाते में आएंगे ₹1500, मान सरकार ने शुरू की मावां धियां सत्कार योजना
दिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान
Commissionerate Police Amritsar has busted a major terrorist module. ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਮਾਡਿਊਲ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪਰਦਾਫਾਸ਼।#AmritsarPolice#YourSafetyOurPriority pic.twitter.com/42gArilgRQ — Commissionerate Police Amritsar (@cpamritsar) February 9, 2025
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के अनुसार, इससे पहले 30 जनवरी को पंजाब पुलिस ने दो गुर्गों को गिरफ्तार किया था और एक संक्षिप्त गोलीबारी के बाद दो ग्रेनेड और एक पिस्तौल के साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रॉबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है और वे सट्टा नौशहरा गिरोह के थे।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डीजीपी ने कार्रवाई की दी जानकारी
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में डीजीपी ने लिखा कि गुप्त सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 2 गुर्गों (यूएसए स्थित गुरदेव सिंह के रॉबिनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह और कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर, सट्टा नौशेहरा गैंग को संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे 2 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल के साथ जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
Amritsar police arrested three terrorists with ak 17 weapon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में नए धमाके की तैयारी! एशिया कप की तर्ज पर शुरू होगा नया T20 टूर्नामेंट, जानें कब से होगा आगाज
Apr 07, 2026 | 11:03 PMबुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
Apr 07, 2026 | 11:02 PMPM किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा बदलाव, अब फार्मर ID जरूरी
Apr 07, 2026 | 10:58 PMDC vs GT: शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस खत्म! ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने फिटनेस पर दिया सबसे बड़ा अपडेट
Apr 07, 2026 | 10:44 PMRR vs MI: मुंबई ने जीता टॉस, राजस्थान को बल्लेबाजी का दिया न्योता; अब 11-11 ओवर का होगा खेल
Apr 07, 2026 | 10:25 PMवंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PMटोकन के लिए लाइन में खड़े किसानों पर लाठीचार्ज, भडगांव में खरीदी व्यवस्था फेल, आक्रोश बढ़ा
Apr 07, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM














