- Hindi News »
- Politics »
- Will Nitish Kumar Not Become Cm Of Bihar Bjp Leader Ashwini Choubey Statement Shook Patna
नीतीश कुमार नहीं बनेंगे बिहार के सीएम? बीजेपी नेता अश्विनी चौबे के बयान से हिला पटना, दिल्ली तक मची हलचल
बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने पटना को हिलाने के साथ-साथ दिल्ली तक हलचल मचा दी है। अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का गुबार छा गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

नीतीश कुमार व अश्विनी चौबे (कॉन्सेप्ट फोटो)
पटना: बिहार में चुनावों का औपचारिक शंखनाद होने में अभी 6 महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है, लेकिन सियासी दलों और सियासतदानों ने अनौपचारिक बिगुल फूंक दिया है। राज्य में चुनावी बिसात पर शह और मात के खेल के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए और आरजेडी की लीडरशिप वाला महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है।
इस बीच बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसने पटना को हिलाने के साथ-साथ दिल्ली तक हलचल मचा दी है। अश्विनी चौबे के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का गुबार छा गया है। कुछ लोग इसे बीजेपी के ‘मन की बात’ करार दे रहे हैं तौ कुछ नीतीश के ‘दिल का जज्बात’ कह रहे हैं।
यहां समझिए पूरी कहानी
दरअसल, बक्सर में बुधवार को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के कार्यक्रम के शुभारंभ पर पहुंचे अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर एक बयान दे दिया। चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक एनडीए के संयोजक की भूमिका निभाई है। यदि उन्हें उप-प्रधानमंत्री का दर्जा दिया जाता है तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी। अश्विनी चौबे ने कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत को सीएम मैटेरियल बताया था।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता!
बयान ने मचाई उथल-पुथल
चौबे का कहना था कि अगर ऐसा होता है तो यह बिहार के लिए बहुत फायदेमंद होगा, क्योंकि यह सम्मान जगजीवन राम के बाद बिहार को दूसरी बार मिलेगा। चौबे के बयान के बाद से से बिहार की राजनीति में तो भूचाल सा आ गया है लेकिन इसकी हलचल दिल्ली तक भी पहुंच रही है। अश्विनी चौबे के इस बयान को राजनीतिक पंडित बीजेपी नेताओं के भीतर नीतीश के भविष्य को लेकर चल रहे मंथन का एक इशारा मान रहे हैं।
यह है बीजेपी का स्टैंड!
हालांकि, बीजेपी का आधिकारिक बड़े नेताओं ने कई मौके पर साफ किया है। जिसमें कहा गया कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 30 मार्च को पटना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि “2025 में मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाइए और भारत सरकार को बिहार के विकास का मौका दीजिए।”
जेडीयू ने याद दिलाया शाह का बयान
अश्विनी चौबे के इस बयान पर जेडीयू प्रवक्त नीरज कुमार ने सीधा जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि कौन क्या कह रहा है इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने भी अमित शाह के पटना वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा है कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
यहां समझिए बयान के मायने
दूसरी सियासी गलियारों में चर्चा है कि अश्विनी चौबे ने बीजेपी के मन की बात कह दी है। वह चाहती है बिहार में बीजेपी का सीएम बने। इसके लिए नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम का पद दे भी सकती है। वहीं, चर्चा यह भी है कि चौबे ने नीतीश कुमार के दिल के जज्बात बयां कर दिए हैं। डिपटी पीएम का पद मामूली नहीं है। उनके मन में भी लालसा होगी कि वह उप-प्रधानमंत्री बनें।
Will nitish kumar not become cm of bihar bjp leader ashwini choubey statement shook patna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 03, 2026 | 05:58 AMiPhone यूजर्स ध्यान दें, साइड में दिखने वाली ये लाइन नहीं है डिजाइन, काम जानकर चौंक जाएंगे
Apr 03, 2026 | 03:51 AMAaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM












