- Hindi News »
- Bihar »
- Sports Minister Played A Big Gamble In Bihar Distributed 700 Blankets In Scorching Heat
Bihar Politics: बिहार में खेल मंत्री ने खेला बड़ा दांव? तपती गर्मी में बांट दिए 700 कंबल, चुनाव में मिलेगा घाव!
बीजेपी के स्थापना दिवस के दिन बिहार के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने 700 कंबल बांट दिए। गर्मी में कंबल बांटते ही वह चर्चा में आ गए। जिसके बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर चल निकला है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कंबल बांटते हुए सुरेन्द्र मेहता (सोर्स- सोशल मीडिया)
पटना: बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र मेहता अचानक चर्चा का विषय बन गए हैं। अप्रैल की तपती गर्मी में सुरेंद्र मेहता कंबल बांटते नजर आए, जिससे वे सुर्खियों में आ गए। मेहता की 2024 में मंत्री बनने के बाद जितनी चर्चा की मीडिया में नहीं हुई, उससे कहीं ज्यादा चर्चा कंबल बांटने के बाद हुई। यही वजह हैं कि इसे ‘दांव’ और ‘घाव’ दोनों की तरह से देखा जा रहा है।
भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेहता ने मंसूरचक प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में 700 लोगों को कंबल वितरित किया, जो गर्मी के मौसम के चलते काफी चर्चा में रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस घटना ने उन्हें भाजपा के धानुक समाज का बड़ा नेता बना दिया?
484 वोट से जीते चुनाव
सुरेन्द्र मेहता बेगूसराय में एक कर्मठ नेता के रूप में जाने जाते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बछवाड़ा विधानसभा सीट से सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय को महज 484 वोटों से हराया था। भूमिहार बहुल बेगूसराय में सुरेंद्र मेहता का संघर्ष जिला भाजपा अध्यक्ष से लेकर मंत्री तक का रहा है। उनके इस सफर में उनकी जाति धानुक समाज का भी अहम योगदान रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
नागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
महाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति में मचा घमासान! पुणे और कोंकण की सीटों को लेकर भाजपा-NCP और शिंदे में खींचतान
नागपुर MLC सीट पर किसे मिलेगा मौका? बावनकुले की सीट पर भाजपा का नया चेहरा कौन? बढ़ी हलचल
बीजेपी ने बनाया मंत्री
बता दें कि बेगूसराय में धानुक जाति का काफी प्रभाव है, जिसके चलते उन्होंने अति पिछड़ों के नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने सुरेंद्र मेहता को मंत्री बनाया था। बिहार बीजेपी के इतिहास में पहली बार धानुक समाज से किसी विधायक को मंत्री बनाया गया।
मंत्री बनाने की वजह
बिहार में धानुक जाति की आबादी 2.14 फीसदी है और करीब एक दर्जन विधानसभा सीटों पर इनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है। वहीं, अगर लोकसभा की बात करें तो बिहार की 7 लोकसभा सीटों मुंगेर, बेगूसराय, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, झंझारपुर के अलावा खगड़िया संसदीय सीट की आबादी सवा लाख से ढाई लाख के बीच है।
इसके साथ ही बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से करीब 65 विधानसभा सीटों पर धानुक जाति निर्णायक भूमिका निभाती है। ऐसे में बीजेपी ने इस जाति पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सुरेंद्र मेहता को मंत्री बनाया।
कंबल बांटकर हुए फेमस
हालांकि जब उन्हें मंत्री बनाया गया तब वो चर्चा में नहीं रहे लेकिन अब बिहार में चुनाव से पहले गर्मी में कंबल बांटकर वो काफी चर्चा में आ गए हैं। इसे लेकर सियासी जानकारों का कहना है कि जिसकी ज्यादा चर्चा होती है उसके जीतने के चांस ज्यादा होते हैं। इस लिहाज से गर्मी में कंबल बांटना सियासी ‘दांव’ भी हो सकता है!
‘दांव’ बनेगा ‘घाव’?
इसके इतर राजनीतिक पंडितों का यह भी भी कहना है कि यह अगर दांव है तो दोधारी तलवार से कम नहीं है। क्योंकि गर्मी में कंबल बांटना निगेटिव इम्पैक्ट डालेगा। आरजेडी ने इसे मुद्दा भी बना दिया है। ऐसे में समझदार वोटर उनके पाले से बाहर भी जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यहा दांव एक घाव साबित हो जाएगा!
बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना 🌞 के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया!
अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं! खेल मंत्री सुरेंद्र महतों ने बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में तामझाम के साथ समारोह… pic.twitter.com/l9PfUcat6H — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 8, 2025
खैर! गर्मी में कंबल बांटने को लेकर मेहता ने स्पष्ट किया कि कंबल वितरण कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन किसी कारणवश स्थगित हो गया। जब कंबल खरीद लिए गए, तो उन्हें वितरित करने का निर्णय लिया गया। मेहता ने आगे कहा, ‘लाखों लोग ऐसे हैं जो आज भी पेड़ों के नीचे रहकर अपना समय गुजार रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें कंबल दिए गए हैं, तो इस पर हंगामा क्यों हो रहा है?
बिहार से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बेगूसराय के लोग सुरेंद्र मेहता को अच्छा नेता मानते हैं। मध्यम वर्ग से आने वाले मेहता का मंत्री बनने का सफर संघर्षपूर्ण रहा है। ग्रामीण इलाकों में उनकी जड़ें गहरी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सीपीआई से की थी, लेकिन 2005 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Sports minister played a big gamble in bihar distributed 700 blankets in scorching heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














