- Hindi News »
- Politics »
- Union Minister Jitan Ram Manjhi Strongly Objected To Chirag Paswans Seat Sharing Statement
40 के चक्कर में पड़े चिराग को मांझी चाचा की दो टूक, बोले- लालच छोड़ निभाएं गठबंधन धर्म
Jitan Ram Manjhi: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान के सीट बंटवारे को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ज्यादा लालच ठीक नहीं।
- Written By: पूजा सिंह

जीतन राम मांझी और चिराग पासवान (नवभारत डेस्क)
Union Minister Jitan Ram Manjhi: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इस बीच एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान सामने आई थी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 40 से ज्यादा सीटों की मांग रखी थी। चिराग पासवान के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें गठबंधन का धर्म याद दिलाया है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे को लेकर कहना है कि, किसी भी तरफ से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे एनडीए (NDA) गठबंधन कमजोर दिखे। एनडीए के सभी सहयोगियों को गठबंधन की मर्यादा का पालन करना चाहिए।उन्होंने चिराग पासवान के बयान पर बयान में कहा कि किसी का भी मीडिया में इस तरह का बयान देने ठीक नहीं है। हम एक अनुशासित पार्टी का हिस्सा हैं और बिहार में हमारा गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रहा है।
सिकंदरा विधानसभा सीट के विवाद पर बोले जीतन राम
आगे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी तरफ से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिससे हमारे गठबंधन में कमजोरी दिखे। मैं एनडीए के सभी सहयोगियों से कहना चाहूंगा कि सीटों का लालच न करें। साथ ही सिकंदरा विधानसभा सीट को लेकर चल रहे विवाद पर जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से चिराग पासवान की पार्टी सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के बारे में बात कर रही है, उससे मुझे बहुत हैरानी होती है, यह ठीक नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, नीतीश के हटते ही JDU पर भारी पड़ी RJD; सम्राट राज में NDA की पहली हार
कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
#WATCH | Gaya, Bihar: On Chirag Paswan’s statement on seat sharing in NDA for Bihar elections, Union Minister Jitan Ram Manjhi says, “It is not right when someone says something like this in the media. We are part of a disciplined party, and our alliance is running under the… pic.twitter.com/NCPlCA0PK1 — ANI (@ANI) September 23, 2025
अगर यह सीट हमारी है, तो किसी और का इस पर दावा करना कैसे उचित है? आगे उन्होंने कहा कि यह गठबंधन धर्म का पालन नहीं है। साथ ही एक अभिभावक के तौर पर चिराग पासवान को समझाने का प्रयास करने की बात कही।
चिराग के बयान से गठबंधन के अंदर हलच
बता दें कि, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में 40 से ज्यादा सीटों की मांग रख रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान चिराग ने कहा था कि, जब 2 सीट जीतने वाले को 12 सीटें मिल सकती हैं, तो फिर उनको ज्यादा सीटें क्यों नहीं मिल सकती हैं? हर कोई चाहता है कि उन्हें ज्यादा सीटें मिलें।
ये भी पढ़ें : ‘वोट चोरी’ की सरकार…छीन रही अधिकार! राहुल का PM पर प्रहार, बोले-अंधेरे में धकेल रहे युवा भविष्य
साथ ही उन्होंने कहा था कि, जिस तरह सब्जी के लिए नमक जरूरी होता है, उसी तरह गठबंधन के लिए मैं जरूरी हूं। अगर सब्जी में नमक कम या ज्यादा हो जाए तो सब्जी का स्वाद चला जाता है, वैसे ही सीटों को लेकर अगर उनकी नहीं मानी गई तो गठबंधन के लिए संकट हो सकता है। उनके इस बयान के बाद गठबंधन के अंदर हलचल मचा हुआ है।
Union minister jitan ram manjhi strongly objected to chirag paswans seat sharing statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














