-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Leader Rahul Gandhi Took Aim At Prime Minister Narendra Modi Over Vote Theft And Unemployment
‘वोट चोरी’ की सरकार…छीन रही अधिकार! राहुल का PM पर प्रहार, बोले-अंधेरे में धकेल रहे युवा भविष्य
- Written By: पूजा सिंह
Rahul Gandhi: बेरोजगारी और 'वोट चोरी' को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Targeted The BJP: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक के बाद एक बड़े हमले केंद्र सरकार पर कर रहे हैं। मंगलवार को भी राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए ‘वोट चोरी’ और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहुंल गांधी ने कहा कि, भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है।
मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांध ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोजगार और अवसर देना। लेकिन बीजेपी चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बने रहते हैं।’
बेरोजगारी को लेकर राहुल ने साधा निशाना
आगे राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर लिखा कि, ‘इसीलिए बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। इसीलिए नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है। इसीलिए हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार की कहानियों से जुड़ी रहती है।’
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है – और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। जब कोई सरकार जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है, तो उसका पहला कर्तव्य होता है युवाओं को रोज़गार और अवसर देना। लेकिन BJP चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती – वो वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर… pic.twitter.com/DlDmdYOl5i — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 23, 2025
PM मोदी पर बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है। लेकिन पीएम मोदी सिर्फ अपनी PR, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं। युवाओं की उम्मीदों को तोड़ना और उन्हें हताश करना इस सरकार की पहचान बन चुकी है।
ये भी पढ़ें : 23 महीने बाद रिहा हुए आजम खान… सीतापुर जेल से आए बाहर, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
युवाओं के नाम राहुल ने दिया संदेश
आगे युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है।क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे। अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोज़गारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है। पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें एक तरफ नौकरी की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के दृश्य हैं, जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी को पौधारोपण करते, मोर को दाना खिलाते और योग करते दिखाया गया है।
Congress leader rahul gandhi took aim at prime minister narendra modi over vote theft and unemployment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMगंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














