‘बच्चा-बच्चा बोल रहा है- वोट चोर, गद्दी छोड़’, CWC मीटिंग के पहले कांग्रेस का NDA पर जबानी हमला तेज

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस 24 सिंतबर को राजधानी पटना में कांग्रेस की CWC की बैठक करने वाली है। इसके पहले शकील अहमद ने एनडीए पर हमला बोला है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कसी ली है। आगामी 24 सिंतबर को राजधानी पटना में कांग्रेस की CWC की बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले ही कांग्रेस में बदलाव के संकेत देखने को मिल रहे है। वही इस बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मोजूदा नीतीश और मोदी सरकार पर बिहार के विकास को लेकर हमला बोला। शकील अहमद ने कहा, "इस महीने की 24 तारीख को पटना के सदाकत आश्रम में होने वाली बैठक एक संदेश देगी। जिस तरीके से आम लोगों के साथ-साथ महिलाओं नौजवानों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। 2 करोड़ से अधिक लोक पलायन होने को मजबूर हैं। इस सब की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।”

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com