पिता सांसद, भाई BJP में…आखिर कैसी है बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी की फैमिली? जानें सियासी सफर
Suvendu Adhikari New CM: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी के निजी जीवन, राजनीतिक सफर और उनकी कुल संपत्ति के बारे में विस्तार से जानें। उनके परिवार और संघर्ष की पूरी कहानी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी (Image- Social Media)
Suvendu Adhikari Family Background: पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सुवेंदु अधिकारी को पार्टी अब बड़ा ईनाम देने जा रही है। आज कोलकाता में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया। विधायक दल का नेता घोषित होने का मतलब है कि शपथ ग्रहण के बाद अब सुवेंदु बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे। सुवेंदु अधिकारी के रूप में बाजपा को न केवल बंगाल बल्कि पूर्वोत्तर भारत में एक बड़ा नेता मिलेगा।
बात करें बंगाल के अगले सीएम सुवेंदु अधिकारी की तो उनके सियासी सफर के बारे में तो बहुत लोग जान रहे होंगे लेकिन उनके निजी जिंदगी की कहानी से कम ही लोग परिचित हैं। आइए जानते हैं, शुभेंदु अधिकारी के निजी जीवन से जुड़े कई अनसुनी जानकारियां।
पूर्वी मेदिनीपुर में हुआ था जन्म
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को पूर्वी मेदिनीपुर के कांथी में एक संपन्न राजनीतिक परिवार में ही हुआ था। उनके पिता, शिशिर अधिकारी भी बंगाल की राजनीति में एक्टिव रहे हैं। बता दें कि उनके पिता शिशिर अधिकारी तीन बार के सांसद हैं। शिशिर अधिकारी पहली बार साल 2009 की 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए, इसके बाद साल 2014 की 16वीं लोकसभा और फिर साल 2019 17वीं लोकसभा के लिए वो एक बार फिर चुने गए।
सम्बंधित ख़बरें
सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
ममता के बाद अखिलेश और भगवंत मान की बारी, बंगाल फतह के बाद इन 7 राज्यों पर BJP की नजर; ये है ‘मास्टरप्लान’
सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारने बिहार से आए थे शूटर्स, 40 लाख में की थी मौत की डील, खंगाले जा रहे 80 CCTV
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
बता दें कि अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सलाहकार समिति, ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य की भी भूमिका निभाई। सुवेंदु अधिकारी की मां का नाम गायत्री अधिकारी है।
कांग्रेस की छात्र परिषद से राजनीति की शुरुआत
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने राजनीति की शुरुआती बारीकियां अपने परिवार से ही सीखीं। उन्होंने अपना सियासी सफर 1989 में कांग्रेस की छात्र परिषद के माध्यम से शुरू किया था। उस दौर में पूरे पश्चिम बंगाल में वामपंथी छात्र संगठनों का एकछत्र दबदबा हुआ करता था, ऐसे में एक विपक्षी छात्र नेता के रूप में अपनी जगह बनाना उनके संघर्ष और नेतृत्व क्षमता की पहली सफलता थी।
सुवेंदु के भाई भी बीजेपी में
बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने शादी नहीं की है। उनके भाई सौमेंदु अधिकारी भी भाजपा में ही हैं। उनके एक भाई दिब्येंदु अधिकारी भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से सांसद रह चुके हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ देव की हत्या के बाद भी उनके भाई लगातार चर्चा में हैं।
बता दें कि 1995 में कांथी नगर पालिका में पार्षद का चुनाव लड़कर अपने चुनावी सफर की औपचारिक शुरुआत करने वाले सुवेंदु अधिकारी ने पहले ममता के साथ सियासत की और फिर उनसे ही लड़कर अपनी राजनीति चमकाई, और अब वो बंगाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ममता के बाद अखिलेश और भगवंत मान की बारी, बंगाल फतह के बाद इन 7 राज्यों पर BJP की नजर; ये है ‘मास्टरप्लान’
कितनी है संपत्ति?
बंगाल चुनाव में नामाकंन के वक्त चुनाव आयोग में जमा किए गए सुवेंदु के हलफनामे के अनुसार, उनके पास केवल 12 हजार रुपये नकद हैं। उनके नाम पर कोई भी कार नहीं है और न ही उन्होंने किसी गहने की जानकारी दी है। हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग 85.87 लाख रुपये है। उन पर किसी तरह का कोई कर्ज भी नहीं है।
