सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारने बिहार से आए थे शूटर्स, 40 लाख में की थी मौत की डील, खंगाले जा रहे 80 CCTV

Bengal Violence: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में बड़ी लीड मिल रही है। दावा है कि शूटर्स को बिहार से 40 लाख रुपये की डील करके बुलाया गया था। मामले में पुलिस ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चला रही है।
suvendu adhikari PA
फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Chandranath Rath Murder Case: जांच करने वाले अधिकारियों को संदेह है कि इस हत्या की प्लानिंग काफी सोच-समझकर की गई है। घटना के पहले रेकी की गई होगी और सही मौका देखकर घटना को अंजाम दिया गया होगा। अधिकारियों का मानना है कि पीए चंद्रनाथ पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी।

जांच एजेंसियों को पूरा शक है कि 40 लाख रुपये तक की सुपारी दी गई है और बिहार से शूटर्स को बुलाया गया है। इस हत्याकांड के बाद से एक्टिव हुई जांच एजेंसियों ने ताबड़तोड़ ऑपरेशन चलाने शुरू कर दिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन शार्प शूटर्स को बिहार से बुलाया गया था और इनके ठहरने, आने जाने और वाहन का भी इंतजाम किया गया था। अधिकारियों को शक है कि शूटर्स हत्या को अंजाम देने के बाद वापस भाग गए हैं।

फर्जी पहचान पत्र इस्तेमाल किया गया

अधिकारियों का मानना है कि शूटर्स ने यहां आने के लिए फर्जा कागजों का इस्तेमाल किया होगा जिसके कारण उनपर किसी को शक नहीं हुआ। अधिकारियों की मानें तो इनकी योजना हत्या के बाद फ्लाइस से फरार हो जाने की भी हो सकती है। आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी की हत्या इलेक्शन के परिणाम आने के दो दिन बाद की गई। तेज बारिश के कारण जब चंद्रनाथ की कार स्लो हुई तो उनको घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां दागी गईं। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी धीरे होते ही हमलावर आए और कार की खिड़की के ठीक पास से गोलियां बरसाने लगे।

खंगाले जा रहे 80 से ज्यादा सीसीटीवी

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शार्प शूटर्स को यहां रुकने और बाकी सभी सुविधाओं में किसी स्थानीय अपराधी ने मदद की होगी। कई सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद पुलिस को कई लोगों पर शक है। कुछ संदिग्धों की पहचान करके उनसे जुड़े हुए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन सभी में एक महिला पर भी संदेह जा रहा है।

बीते दिन फोरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड के सैंपल भी लिए। मौके से मौजूद बाइक पहले ही जब्त कर ली गई है। ये बाइक बिधाननगर के एक पुरानी गाड़ियों के शोरूम से चोरी की गई है। इसके चेचिस नंबर के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। अब पुलिस सभी कड़ियों को जोड़कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों का पता चल जाएगा। सभी संभावित अपराधियों के मूवमेंट्स पर भी नजर रखी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com