Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी

Chandranath Rath Murder Case: सीबीआई ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच में दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों की कथित भूमिका सामने आने का दावा किया गया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Aug 07, 2026 | 11:11 AM

CBI ने शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल की (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। सीबीआई ने कोलकाता की स्पेशल कोर्ट में इस मामलें को लेकर चार्जशीट दाखिल किया है। सीबीआई ने चंद्रनाथ रथ की के मामलों 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें दो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।  

सीबीआई ने हाल ही में दो बीजेपी कार्यकर्ता सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को गिरफ्तार किया था। यह दोनों रथ के कार्यालय में काम करते थे। CBI के मुताबिक इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने ही उन शूटरों को कथित तौर पर ‘हायर’ किया था जिन्होंने चंद्रनाथ रथ पर गोलियों की बौछार की थी।

दिसंबर 2025 में ही बन गई थी हत्या की योजना

जांच अधिकारियों ने बताया कि, इस मामलें में राज्य में एक अन्य राजनीतिक दल के पदाधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जानकारी मिली है कि सागर सोनकर और साहिब सोनकर बीजेपी में शामिल होने से पहले 2020 तक प्रतिद्वंद्वी पार्टी के विधायक के साथ काम करता था।  

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR

येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार

नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

अधिकारियों के मुताबिक, भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी के चुनाव प्रचार अभियान मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चंद्रनाथ रथ की हत्या की योजना आरोपियों ने दिसंबर 2025 में बना ली थी, लेकिन किसी न किसी कारण से हत्याकांड को अंजाम देने की तारीख बार-बार बदली गई। 

चुनाव परिणाम आने के बाद हुई थी हत्या

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का परिणाम के 4 मई 2026 को आया था। आरोपियों ने ठीक इसके दो दिन बाद रथ की हत्या को अंजाम दिया। उनकी 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई ने इस मामले में अब तक छह शूटरों मोनू सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और नवीन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढ़ें- अभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज

इसके अलावा CBI ने सुपारी लेने वाले बिचौलियों विनय राय, संजय राय और विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया है। हालांकि हत्या में शामिल एक आरोपी अभी भी फरार है। रथ की हत्या से पूरे पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया था। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा था।

Cbi files chargesheet in chandranath rath murder case 11 accused named in west bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • CBI
  • Crime News
  • Subhendu Adhikari
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.