Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार

Abhishek Banerjee Challenged HC Verdict In SC: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति हेतु SC का रुख किया है। कलकत्ता HC ने अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज कर दी थी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Aug 08, 2026 | 05:10 PM

अभिषेक बनर्जी (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Abhishek Banerjee Eye Treatment News: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। अभिषेक बनर्जी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए विदेश जाने की इजाजत मांगी है। यह दूसरी बार है, जब इसी मामले में अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा है।

पिछली याचिका में भी अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था।

SC में फिर से देंगे चुनौती

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वेंकिटा सुब्रमण्यम मोहन की तीन जजों की बेंच ने मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट भेज दिया था। इसके बाद, 5 अगस्त को हाईकोर्ट में जस्टिस भट्टाचार्य की बेंच के सामने यह मामला फिर से सुनवाई के लिए आया। हाईकोर्ट ने शुरू में सुझाव दिया कि अभिषेक बनर्जी की आंखों की स्थिति की जांच एसएसकेएम अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि क्या भारत में उनका इलाज हो सकता है। मेडिकल बोर्ड को 7 अगस्त तक रिपोर्ट जमा करनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी

‘हम ऐसा फैसला देंगे जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा’, शिवसेना सिंबल विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

शिवसेना शिंदे के पास कैसे चली गई? सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में तीखा हमला; चुनाव आयोग पर ही सवाल उठाए

कलकत्ता HC ने खारिज की याचिका

हालांकि, अभिषेक बनर्जी मेडिकल बोर्ड के सामने जाने के लिए सहमत नहीं थे। इसके बाद अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि आवेदक के वकील की दलील को देखते हुए कि वह (अभिषेक बनर्जी) कोर्ट के निर्देशानुसार मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं होंगे। कोर्ट का मानना है कि याचिका दायर करके उठाए गए मुद्दे को और अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। इसलिए मौजूदा याचिका खारिज की जाती है।

ये भी पढ़ें- नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO

इसके बाद, डायमंड हार्बर के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट में फिर से एक नई याचिका दायर की है। हालांकि, मामले की सुनवाई के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Abhishek banerjee approaches supreme court for foreign eye treatment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 05:10 PM

Topics:  

  • Abhishek Banerjee
  • Calcutta High Court
  • Supreme Court
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.