- Hindi News »
- Politics »
- Sp Begins Ground Survey To Select Winning Faces For Up Assembly Election 2027
इन 3 पैमानों पर खरे उतरे तो मिलेगा टिकट! UP चुनाव के लिए अखिलेश ने बनाया प्लान, आलोक रंजन कर रहे निगरानी
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। बेहद गोपनीय तरीके से पर्सनालिटी सर्वे के माध्यम से उम्मीदवार का चयन होगा।

अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
SP Ticket Survey For UP Assembly Election 2027: समाजवादी पार्टी के लिए आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव ‘करो या मरो’ की लड़ाई जैसा है, क्योंकि पार्टी दो बार से सत्ता से बाहर चल रही है। इस बार अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव वाले प्रदर्शन को दोहराने और बीजेपी को उत्तर प्रदेश में सत्ता से बेदखल करने के लिए बेहद संजीदा हैं। इसके लिए उन्होंने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया काफी पहले से शुरू कर दी है।
पार्टी के भीतर इस समय बेहद गोपनीय तरीके से पर्सनालिटी सर्वे चलाया जा रहा है। इस सर्वे की खास बात यह है कि एजेंसियां किसी विशेष नेता के नाम पर नहीं, बल्कि विधानसभावार सबसे पॉपुलर चेहरों (चाहे वह समाज सेवी हो या किसी अन्य दल का) की रेटिंग निकाल रही हैं। जिसका स्कोर सबसे ऊपर होगा, उसे टिकट मिलने की संभावना सबसे प्रबल होगी।
रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक रंजन कर रहे निगरानी
इस पूरे अकादमिक और अंदरूनी सर्वे के काम को पार्टी के भीतर एक विशेष सेल देख रहा है। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और सीनियर रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक रंजन बैकएंड से इस पूरे सर्वे की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा शो टाइम जैसी एजेंसियों को कई जिलों के मुद्दों, जमीनी हकीकत और पीडीए (PDA) फॉर्मूले को सूट करने वाले चेहरों को खोजने का काम सौंपा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव से पहले योगी का मास्टरस्ट्रोक, मंत्रियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, भूपेंद्र चौधरी को मिला ये जरूरी काम
योगी के खिलाफ फिर साथ आएंगे UP के लड़के! सपा ने दिया टिकट बंटवारे का फॉमूला, राहुल-अखिलेश कर सकते हैं बैठक
अरे ओ सपाई लोडरों! ओपी राजभर का अखिलेश को तंज, बोले- भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में, बनर्जी का दिया रेफरेंस
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
आईपैक से तत्काल बनाई दूरी
वहीं उत्तर प्रदेश चुनाव में कभी समाजवादी पार्टी के रणनीतिक साझेदार के रूप में चर्चा में रही मशहूर चुनावी मैनेजमेंट एजेंसी ‘आईपैक’ (I-Pac) को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, एक समय अखिलेश यादव आईपैक के साथ मिलकर 2027 की चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में थे, लेकिन बीच में ही सपा को आईपैक से अपने सारे संबंध पूरी तरह तोड़ने पड़े। संबंध टूटने की मुख्य वजह पश्चिम बंगाल में आईपैक के ठिकानों पर छापा पड़ा था। बंगाल में हुई इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अखिलेश यादव ने किसी भी राजनीतिक विवाद या बदनामी से बचने के लिए आईपैक से तत्काल दूरी बना ली।
शो टाइम को दी जिम्मेदारी
आईपैक से नाता टूटने के बाद अखिलेश यादव ने चुनावी सर्वे और रणनीति का काम शो टाइम नामक एजेंसी को सौंप दिया है। शो टाइम के रणनीतिकार इस समय यूपी के कई जिलों में जमीन पर उतरकर मुद्दों की टोह ले रहे हैं और सपा के लिए जिताऊ उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार कर सीधे नेतृत्व को भेज रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में ‘इंडिया गठबंधन’ की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के रिश्तों को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। ‘आज का यूपी’ के अंदरूनी विश्लेषण में यह बात साफ हुई है कि समाजवादी पार्टी 2027 में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के पक्ष में तो है, लेकिन वह अपने इस साथी को लेकर अत्यधिक उत्साह दिखाने से बच रही है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! महायुति ने निर्विरोध जीतीं 6 सीटें, वोटिंग से पहले MVA को लगा तगड़ा झटका
सपा के शीर्ष रणनीतिकारों का मानना है कि यदि कांग्रेस को लेकर ज्यादा ढिलाई बरती गई, तो वह चुनाव के समय सीटों के बंटवारे में बड़ा दबाव बना सकती है। इस बारगेनिंग से बचने के लिए अखिलेश यादव का प्लान बेहद स्पष्ट है। सपा अंदरूनी तौर पर कांग्रेस को 60 से 70 सीटों के बीच ही रोकने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि बड़े भाई की भूमिका में रहते हुए समाजवादी पार्टी खुद अधिकांश सीटों पर लड़े ताकि सरकार बनाने की स्थिति में वह पूरी तरह आत्मनिर्भर रह सके।
Sp begins ground survey to select winning faces for up assembly election 2027
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इन 3 पैमानों पर खरे उतरे तो मिलेगा टिकट! UP चुनाव के लिए अखिलेश ने बनाया प्लान, आलोक रंजन कर रहे निगरानी
Jun 04, 2026 | 07:46 PMवीडियो में कोई और, जेल में कोई और…खान सर के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, रौशन आनंद को रिहा करने की मांग
Jun 04, 2026 | 07:44 PM‘मजनू भाई’ की पेंटिंग हुई सच! गधे की पीठ पर चढ़कर पत्तियां खाने लगा बकरा, वायरल वीडियो ने दिलाई वेलकम फिल्म की
Jun 04, 2026 | 07:41 PMसीएम आवास के साथ नहीं जुड़ेगा 5 देशरत्न मार्ग, सम्राट चौधरी के बंगले को लेकर जारी हुआ आदेश
Jun 04, 2026 | 07:39 PMकोंकण Vidhan Parishad Election में मची खलबली; आखिर उद्धव ठाकरे ने बाल माने को पार्टी से क्यों खदेडा?
Jun 04, 2026 | 07:30 PMहरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jun 04, 2026 | 07:28 PMIPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा
Jun 04, 2026 | 07:28 PMवीडियो गैलरी

चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Jun 03, 2026 | 10:28 PM
वाराणसी में आधी रात चला CM योगी का बुलडोजर, काशी रेलवे स्टेशन परिसर से मजार और मस्जिद पूरी तरह जमींदोज- VIDEO
Jun 03, 2026 | 10:14 PM
UP पुलिस का महा-ऑपरेशन, 453 बंधकों को आजाद कर भेजा गया नेपाल; लोग बोले- थैंक यू योगी जी, VIDEO वायरल
Jun 03, 2026 | 10:11 PM
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Jun 03, 2026 | 09:58 PM














