-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Sanjay Raut Showed The Coincidence Of 5 8 And 48 In The Delhi And Haryana Election Results
दिल्ली के चुनाव नतीजों पर संजय को संशय, हरियाणा के साथ किया तिथियों का योग, दिखाया 5-8 और 48 का संयोग
- Written By: आकाश मसने
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने AAP को चौंका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत 8 फरवरी से लगातार नतीजों पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब राउत ने दिल्ली और हरियाणा चुनाव नतीजों में गजब का संयोग खोज निकाला है...

संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने आम आदमी पार्टी को चौंका दिया है, वहीं देश के दूसरे हिस्सों में विपक्षी दल भी इससे हैरान हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत 8 फरवरी से लगातार नतीजों पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब संजय राउत ने दिल्ली विधान चुनाव में एक अलग और दिलचस्प संयोग खोज निकाला है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों में 5, 8 और 48 का संयोग खोजकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे हरियाणा विधानसभा चुनाव से भी जोड़ते हुए भाजपा पर सवाल उठाए है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ”हरियाणा में वोटिंग 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई 48, दिल्ली में भी वोटिंग 5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई वही 48 गजब संयोग है!”
.हरियाणा में वोटिंग
5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई 48 दिल्ली में भी वोटिंग
5 तारीख को गिनती 8 तारीख को भाजपा को सीट आई वही 48
गजब संयोग है! pic.twitter.com/2u6hYbuqEj — Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 10, 2025
संजय राउत ने यह संयोग दिखाते हुए किसी पर टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन उन्होंने इशारा जरूर किया। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद संजय राउत ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि ईवीएम की वजह से ही बीजेपी हर चुनाव जीत रही है और अब चुनाव प्रणाली में बदलाव की जरूरत है।
बैलैट पेपर से चुनाव होगा तो बीजेपी कहीं भी नहीं जीतेगी
उन्होंने कहा था कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो बीजेपी कहीं भी नहीं जीत पाएगी। इसी तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने ईवीएम पर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला था।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दिल्ली चुनाव से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
AAP के राष्ट्रीय संयाेजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए कहा था कि केंद्र सरकार से रिटायरमेंट के बाद राजीव कुमार को कौन सा पद चाहिए, जिसके लिए वो चुनाव आयोग को इस तरह से चला रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि फर्जी वोटर जोड़े गए हैं, जबकि उन वोटरों के नाम हटाए गए हैं, जो आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं।
27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार
बता दें कि दिल्ली में फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए। वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटों पर जीत मिली। ताे आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर ही संताेष करना पड़ा। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की बनेगी।
Sanjay raut showed the coincidence of 5 8 and 48 in the delhi and haryana election results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














