-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Maharashtra Politics Sanjay Raut Mahua Moitra Mp Poaching Allegations 15 Crore
₹4 करोड़ एडवांस और 36 महीने तक ₹1 करोड़! सांसदों की खरीद-फरोख्त पर महुआ मोइत्रा का चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
Mahua Moitra Post: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में सांसदों के पाला बदलने वाली खबरों ने विपक्ष को मुश्किल में डाल रखा है। संजय राउत के एक दावे पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बहुत बड़ा खुलासा किया हैं।

महुआ मोइत्रा और संजय राउत (सौजन्य-IANS)
Mahua Moitra Repost Sanjay Raut Post: महाराष्ट्र में सांसदों के पाला बदलने की खबरों ने सियासी बवाल मचा रखा है। इस पर शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उनके सांसदों को पाला बदलने के लिए 15 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। उन्होंने इस पर अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया है, जिस पर महुआ मोइत्रा ने रिपोस्ट कर बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, “अपना सपना मनी-मनी! यह हैरान करने वाली और घिनौनी बात है कि खबर है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए आज रात हर एक को ₹15 करोड़ की पेशकश की जा रही है।”
महुआ मोइत्रा ने किया पोस्ट
संजय राउत की इस पोस्ट को तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने रिपोस्ट करते हुए बड़ा खुलासा किया है। महुआ मोइत्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सिर्फ ₹15 करोड़? इतने सस्ते में क्यों जा रहे हैं? हमारे वालों को तो ₹4 करोड़ तुरंत और अगले 36 महीनों तक हर महीने ₹1 करोड़ मिले थे। यानी शोहरत और पैसा, दोनों। अपना सपना मनी… मनी…!”
सम्बंधित ख़बरें
सा@X, भो@XX के, संजय राउत की फिसली जुबान, बागी सांसदों को कैमरे के सामने दी गाली, वायरल हो रहा वीडियो
शिवसेना (यूबीटी) में बगावत के दावों पर बरसे संजय राउत, बोले- गद्दारी की तो जनता सड़क पर नहीं घूमने देगी
15-15 करोड़ में फूटे शिवसेना UBT के सांसद? राउत के आरोप पर सामने आया बीजेपी का जवाब
बागी सांसदों के खिलाफ एक्शन में शिवसेना UBT? उद्धव ने लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर, पार्टी ने जारी किया व्हिप
Only ₹15 cr? Saste mein kyo jaa rahe hai? Believe ours got ₹4cr up front and ₹1cr a month for next 36 months of term. …. Honey plus Money.@uddhavthackeray @abhishekaitc https://t.co/Yl1ZXFxkC5 — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 16, 2026
गौरतलब है कि महाराष्ट्र से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सांसदों के पाला बदलने का गम सहना पड़ा था। सुवेंदु अधिकारी की सरकार आने के बाद टीएमसी के 19 सांसद बागी हो गए थे। इससे ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा था।
यह भी पढ़ें – संजय राउत की फिसली जुबान, बागी सांसदों को कैमरे के सामने दी गाली, वायरल हो रहा वीडियो
महाराष्ट्र में 6 सांसद हुए बागी
यही वाक्या अब महाराष्ट्र में भी दोहराया जा रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के सांसदों के पाला बदलने की खबरें सामने आई हैं। बता दें, कि लोकसभा में शिवसेना ठाकरे गुट के कुल 9 सांसद हैं, जिनमें से 6 सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने का फैसला कर लिया हैं।
ये सभी बागी सांसद इस समय दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर संसद में अपने अलग गुट को मान्यता दिलाने की कोशिशों में जुटे हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिल्ली में हैं। वे इन सांसदों से मुलाकात कर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की (ऑपरेशन टाइगर) अंतिम रूपरेखा तय कर रहे हैं।
Maharashtra politics sanjay raut mahua moitra mp poaching allegations 15 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार, बेवफाई और खौफनाक कत्ल की दास्तान: 8 साल पहले लव मैरिज, दूसरे प्रेमी के चक्कर में चाकू से गोदकर मार डाला
Jun 17, 2026 | 02:09 PMयूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
Jun 17, 2026 | 02:07 PMनीता अंबानी ने साझा की 9 साल की लावन्या की भावुक कहानी, मौत को मात देकर मासूम को मिली नई जिंदगी
Jun 17, 2026 | 02:05 PMनागपुर में विकास या विनाश? प्रतापनगर में 2 साल से अधूरी सड़क बनी डेथ ट्रैप, बारिश से कीचड़ में फिसल रहे वाहन
Jun 17, 2026 | 02:05 PMकुंभ मेले से पहले नासिक के मार्कंडेय पर्वत का होगा कायाकल्प; वन विभाग ने 4.5 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी मंजूर
Jun 17, 2026 | 02:04 PMSamsung Galaxy S26 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, कीमत में आया बड़ा बदलाव, अब 29,000 से ज्यादा की बचत
Jun 17, 2026 | 02:03 PMRam Statue Controversy: बांग्लादेश में राम की मूर्ति के निर्माण पर रोक से बड़ा बवाल, तस्लीमा नसरीन भी भड़कीं
Jun 17, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM














