-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Kavitha Accused Kt Rama Rao Of Merging Brs With Bjp
‘BRS का BJP में विलय करवाना चाहते हैं’, दक्षिण के सियासी घराने में कलह, के कविता भाई से भिड़ीं
- Written By: Saurabh Pal
केसीआर के सियासी परिवार में कलह शुरू हो गई है। पार्टी की नेता के कविता ने अपने भाई केटी रामा राव पर बीआरएस का बीजेपी में विलय की कोशिश का आरोप लगाया है।

के कविता और केटी रामा राव (फोटो-सोशल मीडिया)
हैदराबादः बीआरएस के भीतर आंतरिक मतभेद गहराता जा रहा है। पार्टी नेता के. कविता ने अपने भाई केटी रामाराव पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने, उन्हें पार्टी से दरकिनार करने का प्रयास करने और पार्टी का बीजेपी में विलय करने का आरोप लगाया है। कविता ने इससे पहले शिकायत की थी कि उनके पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे गए एक प्राइवेट पत्र को पार्टी के कुछ लोगों ने जानबूझकर लीक कर दिया था।
कविता ने खुलासा किया कि जब वह जेल में थीं, तभी बीआरएस को बीजेपी में विलय करने का प्रस्ताव उनके पास आया था। उन्होंने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया था। मैंने तब भी इसका विरोध किया था और आज भी करती हूं।
कविता बोलीं-मैं जेल जाने को तैयार
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
नितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
कविता ने आरोप लगाया कि चंद्राबाबू नायडू के जरिए बीआरएस को बीजेपी में मिलाने की कोशिश की जा रही है। मैं एक साल जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन बीआरएस का बीजेपी में विलय नहीं होने दूंगी। उन्होंने यह भी चेताया कि इस तरह का कोई भी कदम पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने अपने भाई रामा राव का नाम लिए बगैर कहा, ‘आप अमेरिका में क्या जश्न मना रहे हैं? मुझे समझ में नहीं आता कि हम जमीनी स्तर पर किसी भी बात का जश्न क्यों नहीं मना रहे हैं?’ रामा राव वर्तमान में अमेरिका एवं ब्रिटेन की यात्रा पर हैं।
कविता ने पार्टी के नेताओ पर उठाया सवाल
कविता ने (केसीआर को छोड़कर) पार्टी नेताओं पर इस बात को लेकर सवाल उठाया कि जब उनका नाम सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय अखबारों में बदनाम किया जा रहा था, तो वे उनके बचाव में क्यों नहीं आए? उन्होंने कहा कि मेरी राय है कि तेलंगाना के संसाधनों को लूटने की कोशिश कर रही भाजपा को नियंत्रित करने के बजाय बीआरएस को भाजपा के हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। केसीआर की बेटी ने यह भी पूछा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री को तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश पी सी घोष की अध्यक्षता वाले न्यायिक आयोग से पेश होने के लिए नोटिस मिला था, तब आंदोलन की घोषणा क्यों नहीं की गई थी?
पार्टी के अंदर ‘कवर्स’ सक्रिय, चुनाव में हराने की साजिश
कविता ने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर बीजेपी के ‘कवर्स’ सक्रिय हैं, जिन्होंने चुनाव में उन्हें हराने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि किसने बीजेपी नेताओं के अस्पतालों का उद्घाटन किया? किसने हमें हराया? पार्टी के वर्कर्स ने। उन्होंने नेतृत्व से अपील की कि इन वर्कर्स को रोका जाए, केसीआर को बचाया जाए। कविता ने पार्टी की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ ट्वीट करने तक सीमित न रहे। गांवों में क्या हो रहा है? केसीआर को अगर नोटिस आते हैं तो क्या रणनीति है?
मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की साजिश
कविता ने कहा कि कुछ पेड मीडिया और सोशल मीडिया कलाकार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन पार्टी उनके समर्थन में सामने नहीं आ रही। पार्टी की बेटी को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पार्टी चुप है। जब मैं बोलना शुरू करूंगी तो अच्छा नहीं होगा। अपने राजनीतिक भविष्य पर कविता ने कहा कि मुझे पार्टी से दूर करने की साजिश हो रही है। मैं केवल केसीआर के नेतृत्व में काम करूंगी, किसी और के तहत नहीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नई पार्टी बनाएंगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं क्यों मना करूं? कौन जानता है भविष्य में क्या होगा।
Kavitha accused kt rama rao of merging brs with bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMSalman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Jul 29, 2026 | 09:21 PMगटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PMबारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














