-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Dotasara Julie Appeared Before Cid Cb In An Old Case Said We Are Not Going To Be Afraid Made Serious Allegations Against Bjp
‘झूठे मामलों से विपक्ष को डरा रही बीजेपी सरकार, भाजपा नेताओं के खिलाफ हत्या के गंभीर मामले’, राजस्थान में सियासी बवाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rajasthan Politics: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोमवार को उदयपुर स्थित CID-CB कार्यालय में अपने बयान दर्ज कराए।

टीकाराम जूली और डोटासरा
जयपुर: कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर राज्य में विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें डराने और दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। हालांकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (कांग्रेस) टीकाराम जूली ने कहा कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता निडर है और भाजपा सरकार से डरने वाला नहीं है। जूली और डोटासरा पिछले साल कोटा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (कोटा रेंज) पर टिप्पणी करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज किये गये एक मामले के सिलसिले में सीआईडी (अपराध शाखा) कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराने के लिए उदयपुर पहुंचे थे।
डोटासरा ने वहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा सरकार को केवल विपक्ष को निशाना बनाने के बजाय अपने नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की भी जांच करनी चाहिए। जूली ने घोषणा की कि वरिष्ठ पार्टी नेता राहुल गांधी की तरह कांग्रेस कार्यकर्ता न तो डरेंगे और न ही भाजपा के सामने झुकेंगे। उन्होंने कहा,‘‘हम एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे और पूरी ताकत से उनका सामना करेंगे। साथ मिलकर हम जीतेंगे।”
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठी प्राथमिकी
उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में भाजपा सरकार ने कोटा में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज की थी। जूली ने दावा किया कि लोगों के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार विपक्ष के खिलाफ ‘निराधार’ मामले दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (भजन लाल शर्मा) राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारने पर कब ध्यान देंगे?
सम्बंधित ख़बरें
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
भाजपा के लोगों पर गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के कई लोगों पर हत्या, आपराधिक साजिश, सरकारी काम में बाधा डालने और महिलाओं की गरिमा के उल्लंघन आदि के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इन गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें। जूली ने कहा, ‘‘हम सच्चाई और न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”
राजस्थान की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पिछले साल जून में कोटा में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान डोटासरा ने कथित तौर पर कोटा के महानिरीक्षक (आईजी) रवि दत्त गौड़ के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए थे और कहा था कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके भ्रष्टाचार को उजागर करना शुरू कर दिया तो (कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष) ओम बिरला और मुख्यमंत्री शर्मा भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। इस कथित विवादास्पद टिप्पणी के बाद, डोटासरा और अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और बाद में इसे जांच के लिए सीआईडी-सीबी को सौंप दिया गया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Dotasara julie appeared before cid cb in an old case said we are not going to be afraid made serious allegations against bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Broom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMनर्मदापुरम : मूंग खरीदी नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMHormuz Attacks: होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित
Jul 08, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














