- Hindi News »
- Politics »
- Dalit Leader Visit To Ram Temple Caused Uproar Bjp Gyandev Ahuja Statement Caused Political Stir In Rajasthan
राम मंदिर में दलित नेता के दर्शन से मचा बवाल, BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा ने दिया ऐसा बयान कि राजस्थान में आया सियासी भूचाल
बीते दिन सोमवार को ज्ञानदेव आहूजा वाकई मंदिर पहुंचे और गंगाजल का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में कोई विसंगति थी क्योंकि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हैं, उन्हें वहां बुलाया गया था। ये लोग पापी हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा, फोटो - सोशल मीडिया
जयपुर : राजस्थान के अलवर जिले में रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे कांग्रेस के दलित नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली के दर्शन के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व विधायक और भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने टिकाराम जूली के मंदिर में आने को लेकर तीखी आपत्ति जताते हुए मंदिर में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध किया।
गंगाजल इसलिए छींटा क्योंकि अपवित्र लोग आए – ज्ञानदेव आहूजा
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने आरोप लगाया कि जूली सनातन और हिंदुत्व विरोधी हैं और उन्हें राम मंदिर के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपनी नाक काटकर पानी में डुबो देनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले दिन जाकर मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करेंगे क्योंकि वहां अपवित्र चरण पड़े थे।”
बीते दिन सोमवार को ज्ञानदेव आहूजा वाकई मंदिर पहुंचे और गंगाजल का छिड़काव किया। उन्होंने मीडिया से कहा, “मंदिर में कोई विसंगति थी क्योंकि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व को नकारते हैं, उन्हें वहां बुलाया गया था। ये लोग पापी हैं, राक्षसी प्रवृत्ति के हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
टिकाराम जूली का जवाब
इस बयान और कार्यवाही पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए टिकाराम जूली ने कहा, “भाजपा नेता का यह बयान उनकी दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। यह सिर्फ मेरे व्यक्तिगत विश्वास पर हमला नहीं है, बल्कि अस्पृश्यता जैसे अपराध को बढ़ावा देने वाला बयान है।” उन्होंने सवाल उठाया, “क्या भाजपा को दलितों से इतनी नफरत है कि वे पूजा करते हुए भी नहीं देख सकते? क्या भगवान सिर्फ भाजपा नेताओं के हैं?” टिकाराम जूली ने यह भी कहा कि वे लगातार दलितों की आवाज विधानसभा में उठाते रहे हैं और अब इस मामले को लेकर जिला स्तर पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं का आहूजा पर हमला
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यह घटना भाजपा की संकीर्ण सोच को दर्शाती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इस शर्मनाक बयान से सहमत हैं? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा के दिल में दलितों के लिए नफरत, ईर्ष्या और घृणा भरी हुई है। यह व्यवहार 21वीं सदी के एक सभ्य समाज में अस्वीकार्य है।
राजस्थान की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि, इस पूरे प्रकरण में भाजपा ने अपने नेता से दूरी बना ली है। पार्टी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ऐसी मानसिकता में विश्वास नहीं रखती। यह ज्ञानदेव आहूजा की निजी राय है, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है।
Dalit leader visit to ram temple caused uproar bjp gyandev ahuja statement caused political stir in rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














