Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सपा की साइकिल दंगा और कर्फ्यू लाती है’, पीलीभीत में विपक्ष पर गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ

CM Yogi Adityanath New: पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,500 विस्थापित परिवारों को नागरिकता और भूमि अधिकार पत्र वितरित किया । इसी दौरान सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 29, 2026 | 09:47 PM

योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CM Yogi Adityanath Attacked On Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक बार फिर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। पीलीभीत में 2,500 विस्थापित बंगाली परिवारों को नागरिकता और भूमि अधिकार पत्र वितरित करने के दौरान सीएम योगी ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी की साइकिल इसलिए पंचर कर दी, क्योंकि “यह साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी, कर्फ्यू लगाएगी और बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगी।”

उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने दशकों तक धार्मिक उत्पीड़न झेल रहे हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन परिवारों की सुध नहीं ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के जरिए विस्थापित परिवारों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार मिला है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, माफिया पर कार्रवाई और विकास परियोजनाओं को लेकर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तथा दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

2500 विस्थापित परिवारों को मिला नागरिकता का अधिकार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विस्थापित 2500 बंगाली परिवारों को नागरिकता एवं भूमि अधिकार पत्र वितरित किए। सीएम पीलीभीत के बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में 569 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू, बौद्ध, सिख व जैन परिवारों को नागरिकता व भूमि अधिकार पत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सहायता राशि के चेक वितरित किए।

सम्बंधित ख़बरें

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में सपा का ही बगावत; मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

UPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा

UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई

किसानों का बड़ा आंदोलन: 2 जुलाई से संगम में अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह; प्रशासन को दी आर-पार की चेतावनी

पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम ने सभी लाभार्थी परिवारों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन इसलिए विशेष है। क्योंकि लगभग 56 वर्ष पहले पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, बौद्ध, सिख व जैन परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पीलीभीत में पुनर्वास और भारतीय नागरिकता का अधिकार मिल रहा है।

अब कोई भी ताकत इन लोगों को यहां से नहीं निकाल सकती। अब कोई इन्हें पराया नहीं कह सकेगा। यह ऐतिहासिक कार्य पीएम मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संभव हुआ है। इन परिवारों को यूपी में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार मिल गया है। अब इन लोगों को पुलिस, राजस्व, वन अथवा किसी अन्य सरकारी विभाग द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व सत्ता लोलुपता के कारण ही देश का विभाजन हुआ था। यदि कांग्रेस नेतृत्व अडिग रहता, जिन्ना अपनी मौत मर गया होता तो पाकिस्तान का निर्माण नहीं होता और लाखों हिंदुओं को अपनी पैतृक भूमि छोड़ने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। विभाजन के बाद विस्थापित हिंदुओं, बौद्धों, सिखों व जैनियों की कांग्रेस ने कभी सुधि नहीं ली।

जिन लोगों को आज नागगिरका और आवास व भूमि के अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं, उनमें ज्यादातर दलित हैं, वंचित हैं, अति पिछड़ी जाति के हैं। लंबे समय तक देश-प्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस व सपा ने इनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए।

विपक्ष को मुसलमानों की चिंता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा की चिंता केवल मुसलमानों तक सीमित रही। हिंदू, सिख, बौद्ध व जैन समाज के कत्लेआम की कीमत पर भी सत्ता प्राप्त करना इन दलों की प्राथमिकता थी। डबल इंजन सरकार बनने के बाद पीएम मोदी जी के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू किया गया, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदू, बौद्ध, सिख व जैन परिवारों को नागरिकता और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने का रास्ता खुला।

रामपुर में लोगों को मिलेगा भूमि अधिकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 55 हजार ऐसे विस्थापित परिवार रह रहे हैं। बाराबंकी, बहराइच, बिजनौर और अब पीलीभीत में प्रथम चरण का कार्य पूरा किया जा रहा है। यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। कुछ मामलों में वन विभाग व भारत सरकार से स्वीकृति मिलना शेष है। जैसे ही यह स्वीकृति प्राप्त होगी, अन्य पात्र परिवारों को भी उनका अधिकार दिया जाएगा। रामपुर में भी बड़ी संख्या में ऐसे परिवारों को नागरिकता व भूमि अधिकार दिए जाएंगे।

अखिलेश पर कसा तंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा को चार बार प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला, लेकिन उसने कभी गरीबों की तकलीफ सुनने की कोशिश नहीं की। जब बबुआ 12 बजे सोकर उठेंगे, 2 बजे तक तैयार होंगे और फिर 5 बजे जिम चले जाएंगे तो गरीबों की पीड़ा सुनने का समय कहां होगा। उनके लिए विकास का मतलब केवल सैफई था। पीलीभीत उनके एजेंडे में होता तो मेडिकल कॉलेज बन जाता।

पीलीभीत की बांसुरी को वैश्विक पहचान मिल चुकी होती। पीलीभीत व लखीमपुर को जोड़ने वाला पुल बन गया होता तथा टाइगर रिजर्व को भी विश्वस्तरीय पहचान मिल गई होती। विस्थापित परिवारों को भी उसी समय नागरिकता व जमीन का अधिकार मिल गया होता, लेकिन उनके पास परिवार से बाहर किसी के बारे में सोचने का समय नहीं था।

‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ का दावा

सीएम योगी ने कहा कि अब ‘नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा’ है। कभी सीना तानकर चलने वाले माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांग रहे हैं। कह रहे हैं, साहब जान बख्श दो, ठेला लगाकर पेट भर लेंगे। भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता गरीब, युवा, महिला, व्यापारी व किसान के प्रति है, किसी गुंडे या माफिया के प्रति नहीं। सरकार किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं देगी।

पीलीभीत के लोगों ने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने हैं, इसलिए विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से मेडिकल कॉलेज, सड़कें, पुल व अन्य विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। पीलीभीत जैव विविधता और इको-टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव के कार्यक्रम में सपा का ही बगावत; मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण कर रहा यूपी

उन्‍होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। किसी युवा को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ मिल रहा है, किसी को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का, किसी को मुख्यमंत्री आवास योजना का तो कहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदियों को सहायता दी जा रही है। विस्थापित परिवारों को नागरिकता व जमीन के दस्तावेज दिए गए।

भविष्य में किसी भी हिंदू को विस्थापित न होना पड़े, इसके लिए पीएम मोदी के विजन के अनुरूप यूपी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर विकसित कर ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। पिछली सरकारों में कट्टा-बम बनते थे, आज यूपी देश की सुरक्षा मजबूत करने वाली मिसाइलें बना रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत से पाकिस्तान भी घबरा कर बाप-बाप चिल्लाता है।

Cm yogi attacks sp congress in pilibhit over caa and law order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 09:42 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • CM Yogi News
  • Pilibhit news
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Prdaesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.