राजेंद्र पाल गौतम (सोर्स-सोशल मीडिया) 
उत्तर प्रदेश

UP Election 2027: सीट शेयरिंग पर INDIA गठबंधन में खिंचतान, कांग्रेस ने खुद को बताया बड़ा भाई; बात बराबर पर आई

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र गौतम ने बोला कांग्रेस को बराबरी की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

करुणा नंद शाहवाल

Rajendra Pal Congress His Elder Brother: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी भले ही काफी समय बाकी हो, लेकिन विपक्षी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सियासी तनातनी अभी से शुरू होती दिख रही है। बताम दें कि कांग्रेस ने संभावित गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी पर दबाव बनाते हुए सीटों में बराबरी की हिस्सेदारी की मांग की है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए राजेंद्र पाल गौतम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस गठबंधन में बराबरी की भागीदारी चाहती है और पार्टी खुद को सपा से बड़ा राजनीतिक दल मानती है। उनके इस बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है, क्योंकि यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच औपचारिक सीट बंटवारे पर अभी बातचीत भी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में राजेंद्र गौतम का यह बयान इंडिया गठबंधन के भीतर भविष्य की रणनीति और संभावित सीट शेयरिंग को लेकर नई खींचतान का संकेत माना जा रहा है।

कांग्रेस को बताया बड़ा भाई

सपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम ने कहा की कांग्रेस एक पूरानी और बड़ी राष्ट्रीय दल है। इसके नेतृत्व में देश को आजादी मिली थी। भाजपा के साथ मुकाबला करने का ताकत किसी भी क्षेत्रीय दलों में नहीं है। और इस बात को स्वीकारना होना तभी भाजपा को हम सब मिलकर हरा सकते हैं। क्योंकि कांग्रेस विपक्षी दलों का बड़ा भाई है।

क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं को भाजपा ने तोड़ा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले क्षेत्र की पार्टीयों के सांसद, विधायकों को तोड़कर अपने दल मे मिलाने का काम किया। फिर उनके सहयोग से क्षेत्रों में चुनाव लड़ा और जीत हासिल किया। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, और भारतीय जनता पार्टी को हरा सकती है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सींटो पर कांग्रेस बराबर की हिस्स्दार रहेगी।

बीएसपी को गठबंधन का दिया संकेत

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की अटकलों को लेकर कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा के खिलाफ बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजूट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और हम हर समाज के लोगों से मिलकर उनका साथ मांगने की अपील करेंगे।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल