Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सियासत-ए-बिहार: 10 साल पुरानी गलती छीन लेगी नीतीश की कुर्सी? लालू के एक ‘मास्टरस्ट्रोक’ से जन्मी RJD तो दूसरे ने फूंकी जान

बिहार के चुनावी माहौल में हम यहां के वर्तमान राजनैतिक समीकरणों के साथ सूबे के सियासी अतीत की कहानियां लेकर आप तक आ रहे हैं। इस किश्त में बात लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के गठन और उसके सफर की...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 10, 2025 | 06:52 PM

नीतीश कुमार व लालू प्रसाद यादव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार में चुनाव की औपचारिक दुंदुभी साल की आखिरी तिमाही में बजने वाली है, लेकिन अनौपचारिक माहौल बन चुका है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन और नीतीश कुमार की लीडरशिप वाले NDA के बीच राज्य की सियासी बिसात पर शह और मात का खेल खेला जाने वाला है।

बिहार के चुनावी माहौल में हम भी यहां के वर्तमान राजनैतिक समीकरणों के साथ-साथ सूबे के सियासी अतीत की कहानियां लेकर आप तक आ रहे हैं। कहानियों की इस किश्त में बात लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के गठन और उसके सियासी सफर की…

इंद्र कुमार गुजराल के नेतृत्व में केंद्र में जनता दल की सरकार थी। 4 जुलाई 1997 की शाम को प्रधानमंत्री गुजराल ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक बैठक बुलाई। बैठक में लालू प्रसाद भी शामिल हुए। बैठक में लालू प्रसाद ने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे, लेकिन उन्हें जनता दल का अध्यक्ष बने रहने दिया जाए। उस समय लालू प्रसाद पर सीबीआई का शिकंजा कस रहा था।

लालू ने भांप लिया था माहौल

सीबीआई की चार्जशीट को देखकर लालू के समर्थन में कोई नेता खड़ा नहीं दिखाई दिया। यहां तक ​​कि गुजराल ने कहा था कि लालू जी, आपको सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बैठक का नतीजा देखकर लालू प्रसाद समझ गए कि उनकी स्थिति बदलने वाली है। लेकिन अगले ही दिन उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल का गठन कर दिया।

बिहार के नेताओं ने दिया साथ

राजद के गठन के समय 17 लोकसभा सांसद और 8 राज्यसभा सांसद मौजूद थे, जो इस बात का प्रमाण था कि देश के बड़े नेता भले ही लालू के साथ खड़े न हों, लेकिन बिहार के नेता लालू के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार थे। पार्टी के गठन के साथ ही लालू प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। तब से लेकर आज तक वे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं।

सीबीआई कसती जा रही थी शिकंजा

चारा घोटाले में लालू यादव पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा था। लालू प्रसाद को भी समझ आ गया था कि अब वे चाहकर भी जेल जाने से नहीं बच सकते। ऐसे में मुख्यमंत्री की कुर्सी और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए उन्होंने पहले प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल से बात की, लेकिन धीरे-धीरे उनके अपने ही लोग उनका साथ छोड़ने लगे।

सियासत-ए-बिहार: सही जगह लगा पीके का निशाना…तो महाठबंधन गाएगा जीत का तराना, जानें कैसे नीतीश को नुकसान पहुंचाएगी जन सुराज

एक समय तो ऐसा भी आया कि जनता दल के बड़े नेता रामविलास पासवान और शरद यादव ने भी लालू प्रसाद के इस्तीफे की मांग कर दी। दूसरी ओर कम्युनिस्ट पार्टियों ने लालू प्रसाद के इस्तीफे के लिए इंद्र कुमार गुजराल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

लालू के खिलाफ हो गए शरद यादव

लालू प्रसाद ने अपनी किताब ‘गोपालगंज टू रायसीना, माई पॉलिटिकल जर्नी’ में राष्ट्रीय जनता दल के गठन के पीछे की कहानी बताते हुए लिखा है, “जुलाई, 1997 में जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था। मुझे समझ में नहीं आया कि शरद यादव ने आखिरी समय में अध्यक्ष पद की दौड़ में कूदने का फैसला क्यों किया।

…और मेरा धैर्य खत्म हो गया: लालू

पार्टी मेरे नेतृत्व में जीत रही थी, जबकि बिहार में दूसरी बार सरकार बन रही थी, केंद्र में भी सरकार थी, उन्हें मेरा समर्थन करना था लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा मुझे हटाकर खुद पार्टी अध्यक्ष बनने की थी। यह पूरी स्थिति देखने के बाद मेरा धैर्य खत्म हो गया और मैंने सोचा कि अब बहुत हो गया।”

जब लालू यादव ने 5 जुलाई को राजद का गठन किया तो किसी ने इसे बड़ी घटना नहीं माना, लेकिन 20 दिन बाद यानी 25 जुलाई को जब लालू ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को विधायक दल का नेता घोषित करके उन्हें बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाने की चाल चली तो लोगों को लालू का खेल समझ में आ गया।

लालू यादव ने कर दिया सरेंडर

दरअसल, लालू बिहार में अपना प्रभाव नहीं खोना चाहते थे और सरकार में अपनी पकड़ कमजोर नहीं करना चाहते थे। लालू प्रसाद के इस राजनीतिक फैसले की हर जगह आलोचना हुई। राबड़ी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 30 जुलाई को चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद ने सरेंडर कर दिया और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

पहले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी RJD

साल 2000 में हुए विधानसभा चुनाव लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनकी पार्टी आरजेडी के लिए लिटमस टेस्ट थे। केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी। जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो बीजेपी और एनडीए नेताओं को बड़ा झटका लगा। आरजेडी 124 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

सियासत-ए-बिहार: नीतीश कुमार का सिंहासन डोल रहा है…ओवैसी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, ऐसा हुआ तो चुनावी बाजी जीतेगा महागठबंधन!

हालांकि, किसी गठबंधन के बहुमत न होने के बावजूद नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्हें महज 7 दिनों के भीतर ही इस्तीफा देना पड़ा। उसके बाद लालू प्रसाद ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ और रणनीति के दम पर राबड़ी देवी को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनवाने में सफलता हासिल की। ​​राबड़ी देवी 2005 तक बिहार की कुर्सी पर रहीं।

आम चुनाव में भी RJD का बोलबाला

2004 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राजद का बोलबाला रहा और पार्टी ने राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत दर्ज की। लालू प्रसाद केंद्र में रेल मंत्री बने, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता और लालू के करीबी रघुवंश प्रसाद सिंह ग्रामीण विकास मंत्री बने।

2005 से कम होने लगा राजद का प्रभाव

लेकिन 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव से राजद का प्रभाव कम होने लगा। एनडीए में शामिल भाजपा और जदयू ने राज्य में लालू के 15 साल के शासन के दौरान हुए अपराध को ‘जंगलराज’ बताया। यह चुनाव जंगलराज के नाम पर हुआ और इसका खामियाजा राजद को भुगतना पड़ा। फरवरी में हुए इस चुनाव में राजद को 75 सीटें मिलीं।

नीतीश कुमार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

इस चुनाव में जब किसी भी पार्टी (गठबंधन) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा। जिसके बाद अक्टूबर-नवंबर में फिर से विधानसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में आरजेडी को 54 सीटें मिलीं और बीजेपी के समर्थन से नीतीश कुमार दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

22 सीटों पर सिमट गई लालू की पार्टी

2009 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी की बुरी हार हुई और 40 लोकसभा सीटों में से आरजेडी को सिर्फ 4 सीटों पर जीत मिली। इसके बाद 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी अपने सबसे बुरे दौर में चली गई और पार्टी सिर्फ 22 विधानसभा सीटों पर सिमट गई।

लालू यादव ने लगा दिया मास्टरस्ट्रोक

इस चुनाव के बाद यहां तक ​​कहा जाने लगा कि अब आरजेडी अपने आखिरी दौर में चली गई है। दूसरी तरफ चारा घोटाला मामला एक बार फिर लालू के गले की फांस बनता जा रहा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी एक बार फिर बुरी तरह हार गई और पार्टी को सिर्फ 4 सीटें मिलीं। लेकिन उसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के इस मास्टरस्ट्रोक ने एक बार फिर पार्टी को खड़ा कर दिया।

सियासत-ए-बिहार: कभी समाजवाद से बगावत कर की तारीफ…तो कभी बिहार में रोक दी एंट्री, कुर्सी के लिए फिर मोदी का साथ छोड़ेंगे नीतीश?

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था, जिसके परिणामस्वरूप 2014 के लोकसभा में जेडीयू की हालत आरजेडी जैसी हो गई थी। ऐसे में लालू यादव ने मौका देखकर कभी अपने धुर विरोधी रहे नीतीश कुमार के साथ गठबंधन करके आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। लालू यादव के इस फैसले ने उनकी पार्टी आरजेडी के लिए संजीवनी का काम किया।

फिर सबसे बड़ी पार्टी बन गई RJD

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 80 सीटें जीतीं। जबकि जेडीयू को 71 सीटें मिलीं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी। इस सरकार में लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राज्य के उपमुख्यमंत्री बने जबकि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री बने।

इस चुनाव ने जहां लालू यादव और आरजेडी को मजबूती दी, वहीं उनके दोनों बेटों ने भी बिहार में खुद को नेता के तौर पर स्थापित किया। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार एनडीए में वापस आ गए। इस चुनाव में आरजेडी की हालत फिर से 2014 जैसी ही रही।

2020 में भी RJD ने लहराया परचम

अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव चारा घोटाले में रांची जेल में थे, इसलिए पार्टी की जिम्मेदारी तेजस्वी के कंधों पर थी। इस चुनाव में आरजेडी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनी। आरजेडी को 75 सीटें मिलीं, लेकिन बीजेपी और जेडीयू गठबंधन के बहुमत के कारण वह सरकार बनाने में विफल रही। हालांकि, साल 2022 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर आरजेडी के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई।

2024 में फिर डगमगाई पार्टी

इस सरकार में तेजस्वी यादव फिर से राज्य के उपमुख्यमंत्री बने और तेज प्रताप यादव को पर्यावरण मंत्री बनाया गया। लेकिन नीतीश और लालू का गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए खेमे में लौट आए। आरजेडी को एक बार फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के साथ न होने का नुकसान उठाना पड़ा और पार्टी को महज 4 सीटों से संतोष करना पड़ा।

नीतीश को नुकसान करेगी 2015 की गलती

2024 लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान को सियासी विश्लेषक आरजेडी के लिए बड़े नुकसान के तौर पर नहीं देख रहे हैं। उनका मानना है कि 2014 के बाद से आम चुनाव मोदी के चेहरे पर होता आ रहा है। जबकि राज्य के चुनावी समीकरण अलग होते हैं। यानी मोटे तौर पर उनका यह कहना है कि विधानसभा चुनाव में आरजेडी मजबूती से मुकाबला करती हुई दिखाई देगी। अगर एक बार फिर आरजेडी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तो नीतीश कुमार को 2015 वाली गलती का पछतावा भी हो सकता है।

Bihar politics how rjd formed nitish kumar lalu masterstroke revives party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2025 | 06:41 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Lalu Prasad Yadav
  • Nitish Kumar
  • RJD
  • Siyasat-E-Bihar

सम्बंधित ख़बरें

1

‘गरीबों का हक छीना गया, वोट चोरी हुआ’, राहुल-तेजस्वी SIR के ‘पीड़ितों’ से की बातचीत

2

‘EC ऐसे अधिकारियों के अधीन है जो निष्पक्ष नहीं’, कांग्रेस ने जवाबदेही से भागने का लगाया आरोप

3

गांधी, अंबेडकर, जेपी, लोहिया और मुस्लिम…प्रशांत किशोर के निशाने पर भाजपा, शिकार राजद-कांग्रेस

4

Vote Chori के मामले में संजय कुमार झा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले ये कोई मुद्दा नहीं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.