- Hindi News »
- Politics »
- Aap Condemn On Meharaj Malik Attack In Jammu Kashmir Assembly
Jammu Kashmir विधानसभा में मेहराज मलिक पर हमले से खफा AAP, कहा- गुंडागर्दी करने पर तुले हैं BJP नेता
आप के एकमात्र जम्मू कश्मीर विधायक मेहराज मलिक पर हमले की आप नेताओं ने निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नेता जनता की आवाज उठाने वाले को दबाते हैं। वे गुंडागर्दी करने पर उतारू हो गए हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

आप नेता मेहराज मलिक के साथ जम्मू कश्मीर विधानसभा में धक्कामुक्की पर खफा आप
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर विधानसभा में रोज हंगामा हो रहा है। सत्ता पक्ष के नेता सदन में वक्फ कानून को लेकर चर्चा करने की मांग पर अड़े हैं और स्पीकर इस मसले पर चर्चा की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इस दौरान सत्ता पक्ष और सहयगोगी दलों के साथ भाजपा के विधायकों के बीच काफी तूतू-मैंमैं हो रही है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के साथ तो भाजपा विधायकों की सदन में धक्कामुक्की भी हो गई थी जिससे मामला गरमा गया था। इस प्रकरण पर अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विरोध जताया है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा में मेहराज मलिक और भाजपा नेताओं के बीच झड़प के साथ धक्कामुक्की भी हो गई थी। इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सदन में कभी किसी को बोलने नहीं देती है। मेहराज मलिक जनता की आवाज उठा रहे थे। भाजपा हमेशा जनता की आवाज उठाने वाले को दबाने का काम करती है।
जनता की आवाज को दबा नहीं सकती भाजपा
आप संयोजक केजरीवाल ने आप विधायक मेहराज मलिक पर हमले की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है, “आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक पर भाजपा का हमला बेहद निंदनीय है। यह भाजपा की हताशा को दर्शाता है। मेहराज मलिक केवल जनता के सवाल उठा रहे थे। भाजपा जनता की आवाज नहीं दबा सकती।”
सम्बंधित ख़बरें
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
बीजेपी द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायक महराज मलिक पर हमला करना बेहद निंदनीय है। ये बीजेपी की बौखलाहट दिखाता है। महराज मालिक केवल जनता के सवाल उठा रहा था। बीजेपी जनता की आवाज को नहीं रोक सकती। https://t.co/AEHZDQ9ADB — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 9, 2025
सोशल मीडिया पर आप नेताओं ने BJP को घेरा
आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा है, “भाजपा नेता पूरे देश में गुंडागर्दी करने पर तुले हुए हैं। ऐसा मत सोचिए कि मेहराज मलिक अकेले आप विधायक हैं। वह अकेले ही भाजपा के गुंडों से लड़ने के लिए काफी हैं।” आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी पोस्ट करते हुए निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा के गुंडों का बहुत शर्मनाक आचरण। वे जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आम आदमी पार्टी के एक भी निर्वाचित विधायक को बर्दाश्त नहीं कर सकते।”
राजनीति से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मेहराज मलिक की हिन्दुओं पर दिए बयान से बढ़ा था मामला
इससे पहले बुधवार को भाजपा नेताओं ने हिंदुओं पर मेहराज मलिक की टिप्पणी के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हाथापाई हो गई थी जिसके बाद कई विधायकों को अधिकारियों ने बाहर निकाल दिया था। भाजपा के कुछ विधायकों ने मेहराज मलिक की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू तिलक लगाते हैं लेकिन हर समय पाप करते हैं। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा, जो हाथापाई के समय विधानसभा में थे, ने मलिक की टिप्पणी की निंदा की थी। उन्होंने कहा था, “आज उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है, क्या वह जो चाहेंगे करेंगे?
Aap condemn on meharaj malik attack in jammu kashmir assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
May 18, 2026 | 02:17 PMआगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PMग्वालियर में टला बड़ा हादसा: गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप, कोई हताहत नहीं
May 18, 2026 | 02:07 PMAlia Bhatt की ट्रोलिंग पर Ranbir Kapoor का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किया जमकर कमेंट
May 18, 2026 | 02:04 PMरायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 02:01 PMयवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
May 18, 2026 | 02:01 PMरास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM













