क्यों 21 जून को कहते हैं साल का सबसे लंबा दिन, आज छोटी होती है रात, जानिए साइंस में इसका फैक्ट

आज 21 जून का दिन कई मायनों में बेहद खास है जहां पर साल का सबसे बड़ा दिन होता है इसमें रात छोटी होती है तो दिन बड़ा होता है। इसे विज्ञान की भाषा में ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। आज सू्र्य काफी ऊंचाई पर नजर आता है।
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
साल का सबसे लंबा दिन (सौ-सोशल मीडिया)
Updated on
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
आज 21 जून का दिन कई मायनों में बेहद खास है जहां पर साल का सबसे बड़ा दिन होता है इसमें रात छोटी होती है तो दिन बड़ा होता है। इसे विज्ञान की भाषा में ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है जो हर साल आमतौर पर 20 से 22 जून के बीच पड़ती है। इस प्रकार 21 जून का दिन क्यों लंबा माना जाता है चलिए जानते है विज्ञान के अंतर्गत।
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
इसे भौगोलिक आधार पर समझें तो, पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य की कक्षा में परिक्रमा करती है परिक्रमा के दौरान 21 जून को दोपहर में ऐसी स्थिति बनती है, जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है जिस वजह से सूर्य का प्रकाश दोपहर के समय 21 जून को धरती पर सबसे लंबे समय तक रहता है। इस दिन पृथ्वी पर दिन सुबह जल्दी होता और सूर्यास्त देर से होता है, जिस कारण 21 जून सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है।
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
विज्ञान में इस दिन को जानें तो, सूर्य की किरणें अपने समय से एक घंटा ज्यादा देर तक धरती पर रहती है। यानि कि, सूर्य की किरणें 12 घंटे के मुकाबले धरती पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं।
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
इसे पृथ्वी की सामान्य प्रक्रिया मानी जाती हैं जो पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ अपने अक्ष पर भी घूमती है। वह अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुक जाती हैं , इसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती पर हमेशा एक जैसी नहीं पड़ती और दिन रात की अवधि में अंतर आता है।
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
जब पृथ्वी घूमती है और सूरज की तरफ आप होते हैं, तो आपको दिन दिखता है, जबकि जिन स्थानों पर पृथ्वी का दूसरा हिस्सा होता है, वहां रात होती है। यह स्थिति अमेरिका या विदेशी क्षेत्रों में दिखती हैं। इसके विपरित बता दें सूर्य का एक चक्कर पूरा लगाने में उसे 365 दिन लगता है।
Longest Day of the Year 2024, Summer Solstice, 21 June History
साल में दो बार ऐसी स्थिती होती है जब पृथ्वी की धुरी न तो सूर्य की ओर झुकी होती है और न ही सूर्य से दूर, जिसके वजह से उस दिन समान अवधि के दिन और रात होते हैं। ऐसा 21 मार्च (वर्नल विषुव) और 22 सितंबर (शरद ऋतु विषुव) के करीब घटित होता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com