Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तिलक वर्मा की पारी पर फिरा पानी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत ए को 9 विकेटों से हराया

India A vs Australia A: भारत ए को दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ए ने इस मुकाबले को 9 विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 04, 2025 | 09:48 AM

तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India A vs Australia A, 2nd unoffical ODI: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी से जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए को हार का सामना करना पड़ा था।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 1 और प्रियांश आर्या 0 पर आउट हुए। कप्तान श्रेयस अय्यर भी नहीं चले और 8 रन पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर के बल्ले से कुछ समय से रन नहीं निकल रहा है। अय्यर को एशिया कप में नजरअंदाज कर दिया गया था। जिसके बाद उनका बल्ला पूरी तरह शांत हो गया है।

तिलक वर्मा ने खेली 94 रनों की पारी

एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारत की जीत के नायक रहे तिलक वर्मा ने 122 मैच में 94 रन की पारी खेली। वर्मा ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। रियान पराग ने भी 54 गेंद पर 58 रन की पारी खेली। हालांकि अंत के कुछ बल्लेबाजों ने रन बनाकर स्कोर पर 250 के करीब पहुंचाया। हर्षित राणा ने 21, रवि बिश्नोई ने 26 और अर्शदीप ने 10 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत भारत ए ने 45.5 ओवर में 246 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एडवर्ड्स ने 4, विल सदरलैंड-तनवीर सांगा ने 2-2 विकेट लिए।

सम्बंधित ख़बरें

USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड

T20 World Cup में जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

T20 World Cup में सोहैब खान ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे से हारकर भी जिंदा है ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, जानिए कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में?

बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को मिला आसान लक्ष्य

247 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 5.5 ओवर में बिना नुकसान के 48 रन बना लिए थे। इसके बाद वर्षा के कारण मैच करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को 25 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए यह लक्ष्य और आसान हो गया।

यह भी पढ़े: रोहित और कोहली की वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा भारतीय टीम का ऐलान

5 अक्टूबर को खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज मैकेंजी हार्वे (70) और कूपर कोनोली (50) की अर्धशतकीय पारी ने 16.4 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एकमात्र विकेट फ्रेजर का गिरा, वो 20 गेंदों पर 36 रन बनाकर निशांत सिंधु का शिकार बने। जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के रोमांच को जिंदा रखा है। पांच अक्टूबर को सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

Australia a won by 9 wickets in dls method against india a

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • Australia
  • BCCI
  • Cricket
  • team india A
  • Tilak Varma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.