-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Photos »
- Vidarbha Heavy Rainfall Alert Gosikhurd Dam Gates Opened Bhamragad Flood
विदर्भ में बारिश की जोरदार वापसी: अमरावती, अकोला और वर्धा में अगले 24 घंटे अलर्ट जारी
Vidarbha Heavy Rainfall: विदर्भ में मानसून के कहर से नदियां-नाले उफान पर हैं। गोंदिया, साकोली और वर्धा में भारी जलभराव के बीच भामरागड में बाढ़ से 700 लोग शिफ्ट किए गए। मौसम विभाग ने अमरावती समेत 5 जिलों में अलर्ट जारी किया।
- Written By: अंकिता पटेल
विदर्भ में मानसून का कहर (सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो)

भंडारा जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से साकोली सहित पूरे जिले में बाढ़ के हालात हैं और कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से गोसीखुर्द बांध के 29 गेट खोलकर तटीय इलाकों में सतर्कता की चेतावनी दी गई है।

यवतमाल जिले में गुरुवार (30 जुलाई) को औसतन 33.6 मिमी बारिश के साथ अब तक कुल 238.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें 63.8 मिमी के साथ झरी-जामनी तहसील सबसे आगे रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष मानसून की प्रगति काफी संतोषजनक बनी हुई है।
दक्षिण अमेरिकी मछली बनी सोलापुर के मछुआरों का सिरदर्द! फिश टैंक से उजनी डैम पहुंची ‘सकर’ फिश
संजय राउत का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- पेपर लीक माफिया आपकी ही पार्टी में, RSS तय करता है पेपर
भिवंडी में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा भिड़ी एसटी बस, चालक और महिला यात्री की मौत; 10 घायल

ऑरेंज अलर्ट के बीच वर्धा जिले में गुरुवार को हुई धुआंधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और देवली तहसील सहित पिपरी, सिंदी व उमरी जैसे इलाकों के मकानों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए जिले में 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

गड़चिरोली जिले में दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से राजोली गांव जलमग्न हो गया है और कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पर्लकोटा नदी के उफान से भामरागड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिसके चलते प्रशासन ने 700 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

गोंदिया जिले में लगातार तीसरे दिन बारिश से कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में 54.6 मिमी औसत वर्षा के साथ अर्जुनी मोरगांव (104.3 mm) और देवरी सहित 4 तहसीलों में भारी अतिवृष्टि दर्ज की गई है।

विदर्भ में मानसून की जोरदार वापसी के साथ मौसम विभाग ने अमरावती, अकोला, वाशिम, वर्धा और चंद्रपुर जिलों में अगले 24 घंटों के लिए अति मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ भारी बारिश से नदी-नालों में उफान और जलभराव की आशंका को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Vidarbha heavy rainfall alert gosikhurd dam gates opened bhamragad flood
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maruti Suzuki का बड़ा EV प्लान, e-Vitara के बाद हर सेगमेंट में आएंगी इलेक्ट्रिक कारें, फैमिली MPV भी तैयार
Jul 31, 2026 | 04:24 PM‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
Jul 31, 2026 | 04:22 PMदक्षिण अमेरिकी मछली बनी सोलापुर के मछुआरों का सिरदर्द! फिश टैंक से उजनी डैम पहुंची ‘सकर’ फिश
Jul 31, 2026 | 04:22 PMSawan Rules 2026: घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, सावन में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Jul 31, 2026 | 04:20 PMBREAKING NEWS: दिल्ली दंगा केस में बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा का ऐलान
Jul 31, 2026 | 04:20 PMRaksha Bandhan 2026: राखी के बाद कलाई से उतारी गई राखी का क्या करें? जानें राखी उतारने का सही नियम
Jul 31, 2026 | 04:19 PMसंजय राउत का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- पेपर लीक माफिया आपकी ही पार्टी में, RSS तय करता है पेपर
Jul 31, 2026 | 04:13 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM


















