

Shivling Sthapana Rules And Precautions: कई लोगों में मन में सवाल आता है कि घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं। खासतौर से सावन के पवित्र महीने में इंटरनेट पर इस बारे में खूब सर्च किया जाता है। लेकिन घर में शिवलिंग रखने को लेकर लोगों के अलग-अलग मत देखने को मिलते हैं।
कोई कहता है कि शिवलिंग घर में रखा जा सकता है, तो कोई ऐसा करने से मना करता है। लेकिन आज हम आपकी घर में शिवलिंग रखने से जुड़ी सारी कन्फ्यूजन दूर कर देंगे और बताएंगे इस बारे में क्या कहते हैं हमारे शास्त्र।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, घर में शिवलिंग रखना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है, बशर्ते कुछ आवश्यक नियमों का पालन किया जाए। घर में हमेशा केवल एक ही शिवलिंग रखना चाहिए, जिसका आकार हाथ के अंगूठे के बराबर यानी 2 से 3 इंच से बड़ा नहीं होना चाहिए।
आकार और संख्या: घर के मंदिर के लिए अंगूठे के आकार का छोटा शिवलिंग उत्तम है। शिव पुराण के अनुसार घर में एक से अधिक शिवलिंग न रखें।
नियमित पूजन: घर में रखे शिवलिंग की रोज सुबह-शाम जल या दूध से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। शिवलिंग को कभी भी सूखा नहीं रखना चाहिए।
दिशा और स्थान: शिवलिंग को हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्थापित करना चाहिए और इसे साफ-सुथरे व पवित्र स्थान पर ही रखें।
ज्योतिष के अनुसार, घर में पारद या फिर नर्मदेश्वर शिवलिंग रखना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग जलधारी का मुख हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यानी शिवलिंग में जिधर से जल नीचे गिरता है उसकी दिशा हमेशा उत्तर ही होनी चाहिए। शिवलिंग के साथ ही मंदिर में शिव परिवार की प्रतिमा भी जरूर रखें।