Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजय राउत का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- पेपर लीक माफिया आपकी ही पार्टी में, RSS तय करता है पेपर

Sanjay Raut On PM Modi: एंटी पेपर लीक बिल व वंदे मातरम विधेयक के मुद्दे पर संजय राउत ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए उन्हें संस्कारी नेता बताया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 31, 2026 | 04:13 PM

संजय राउत व पीएम नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Sanjay Raut Attacks PM Narendra Modi: संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए जाने पर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। राउत ने आरोप लगाया कि देश में पेपर लीक कराने वाले असली माफिया खुद भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े संगठनों के भीतर बैठे हुए हैं।

आपकी ही पार्टी में हैं पेपर लीक के माफिया: संजय राउत

संजय राउत ने पीएम मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब से देश में आपकी सरकार आई है, तब से लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। महाराष्ट्र में पेपर लीक के मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके तार कहां तक जुड़े हैं, एक बार प्रधानमंत्री को इसकी गहराई से जांच करानी चाहिए।

राउत ने आगे दावा किया कि कई बार पेपर माफिया से जुड़े लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर और महाराष्ट्र के बड़े बीजेपी नेताओं के साथ नजर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अधिकांश कोचिंग सेंटरों के संचालक बीजेपी के समर्थक या सदस्य हैं। परीक्षा के पेपर सेट करने का काम RSS से जुड़े लोग करते हैं, इसी वजह से पेपर समय से पहले लीक होकर नीचे तक पहुंच जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 9 लोगों की मौत, मंत्री गिरीश महाजन ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा भिड़ी एसटी बस, चालक और महिला यात्री की मौत; 10 घायल

बच्चू घोचू है… शिवसेना नेता कडू की अभिजीत दीपके से मुलाकात पर भड़के भाजपा समर्थक, सोशल मीडिया पर छिड़ा युद्ध

PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, Meta India हेड अरुण श्रीनिवास के खिलाफ FIR

‘वंदे मातरम’ विधेयक के दौरान पीएम की अनुपस्थिति पर सवाल

संसद में ‘वंदे मातरम’ विधेयक पर हुई चर्चा का जिक्र करते हुए संजय राउत ने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों ही सदन से अनुपस्थित रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वंदे मातरम विधेयक को लेकर अधिवेशन करते हैं और कांग्रेस पर टिप्पणियां करने के लिए एक घंटा देते है। लेकिन जब इतना महत्वपूर्ण बिल संसद में चर्चा के लिए आता है तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों सदन से गायब रहते हैं। यह कैसा देशभक्ति का ढाेंग है।

यह भी पढ़ें:- अमित शाह के आदेश पर छात्रों पर चली थी लाठियां, अभिजीत दीपके का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

संजय राउत ने राहुल गांधी बताया संस्कारी नेता

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए संजय राउत ने कांग्रेस नेता का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी एक बेहद संस्कारी और पढ़े-लिखे नेता हैं। वह काफी अध्ययन करते हैं और सोच-समझकर बोलते हैं। ऐसा व्यक्ति कभी भी असंसदीय भाषा या शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। यह उनके परिवार की महान परंपरा है। पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सभी अत्यधिक शिक्षित थे और वही संस्कार राहुल जी में भी आए हैं।”

राउत ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को शब्दों के सही अर्थ नहीं मालूम, इसलिए आरएसएस को अपने नेताओं के लिए एक चिंतन शिविर आयोजित करना चाहिए।

Sanjay raut attacks pm narendra modi anti paper leak bill vande mataram bill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 04:13 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Monsoon Session
  • Narendra Modi
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.