- Hindi News »
- Photos »
- These Bollywood Films Show The Unwavering Dedication Of Teachers And Students
Teachers Day: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखता है टीचर और स्टूडेंट का अटूट समर्पण
हर साल देशभर में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस साल टीचर्स डे 5 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। बॉलीवुड में छात्र और शिक्षक के बीच इस अनोखे रिश्ते पर कई फिल्में बनी है। हम बात कर रहे हैं ऐसे कुछ फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप इस टीचर्स डे दिन अपने बच्चों के साथ बैठकर देख सकते हैं।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

तारे जमीन पर एक 8 साल के बच्चे ईशान की कहानी है, जो डिस्लेक्सिया का शिकार है। बीमारी के चलते ईशान को पढ़ाई में काफी मुश्किलें आती हैं। फिल्म में ईशान की मुलाकात एक टीचर रामशंकर निकुंभ से होती है। इसके बाद निकुंभ ईशान की रीडिंग और राइटिंग स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। ईशान और निकुंभ के रिश्ते क्लासरूम तक सीमित नहीं रहते, वे छात्र और शिक्षक के बीच संबंधों की व्यापकता के बारे में बताते हैं। फिल्म मैं ईशान की भूमिका दर्शील सफारी और शिक्षक के रोल में आमिर खान है।

फिल्म हिचकी में हिचकी की समस्या के बारे में बताती है। साथ ही शिक्षा के गैर परंपरागत तरीकों के बारे में भी जानकारी देती है। फिल्म की कहानी नैना माथुर की है, जो पैसे से शिक्षक है लेकिन हिचकी की समस्या के चलते उसे नौकरी मिलने में परेशानी आती है। हालांकि, नैना इस समस्या को अपने पेशे में रुकावट नहीं बनने देता। वह अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए अलग तरीके अपनाती है। अच्छी बात यह है कि नैना माथुर का तरीका उसकी छात्रों को अनुशासन और शिक्षा का पाठ पढ़ने में सफल होती हैं। फिल्म में टीचर की भूमिका रानी मुखर्जी ने निभाई हैं।
UP बना भारत का ‘ग्रोथ इंजन’: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का जाल, जानें पूरा प्लान
नागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
कंगाली में भी सेना पर मेहरबान शहबाज सरकार, रक्षा बजट में 18% की भारी बढ़ोतरी, विकास कार्यों पर चली कैंची

इकबाल फिल्म एक गूंगे-बहरे बच्च की कहानी यह, जो गांव में रहता है। फिल्म में इकबाल की भूमिका श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। इकबाल भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने के सपने देखता है। इसमें उसकी मदद कोच मोहित करते हैं। मोहित की भूमिका नसीरुद्दीन शाह ने निभाई है। इकबाल कैसे सभी मुश्किलों को पार करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचता है और इसमें कोच उसकी कैसे मदद करते हैं, पूरी कहानी इसी पर आधारित है।

3 इडियट्स हर उम्र के दर्शकों की पसंद की फिल्म है। इसमें शिक्षा के परंपरागत तरीकों जैसे सट्टा लगाना नोट्स बनाना आदि की जगह ऐसे तरीकों में बारे में बताया गया है, जो मजेदार और रोचक है। रैंचो की भूमिका में आमिर खान है, जो आगे चलकर फुनशुक वांगडू के रूप में मशहूर होते हैं और बच्चों के लिए एक स्पेशल स्कूल चलाते हैं।

जूही चावला और शबाना आज़मी की फिल्म चॉक एन डस्टर प्राइवेट सेक्टर में शिक्षिका की समस्या पर आधारित है। फिल्म में दो शिक्षकों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें विद्या यानी शबाना आज़मी और ज्योति यानी जूही चावला अपने पेशे से बेहद प्यार करती है। समस्या तब होती है जब स्कूल में नई प्रिंसिपल कामिनी यानी दिव्या दत्ता आती है। काम्या का रवैया तानाशाही है। वह शिक्षकों के बीच भेदभाव करती है। उन्हें प्रताड़ित करती है बेवजह नौकरी से निकाल देती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे प्रिंसिपल के नापाक इरादों से शिक्षक स्कूल को बचाते हैं।

विकास बहल की फिल्म सुपर 30 टीचर स्टूडेंट रिलेशन पर आधारित है। सुपर 30 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में आनंद कुमार की बायोग्राफी थी और इसमें ऋतिक रोशन ने टीचर की भूमिका निभाई थी। फिल्म मैं बखूबी शिक्षा का महत्व दिखाया गया था। साथ ही बताया गया था की मेहनत के दम पर प्रतिभा को कहीं से भी निखारा जा सकता है।

ब्लैक फिल्म हेलेन केलर के जीवन से के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में रानी मुखर्जी मूक-बधिर बच्ची मिशेल की भूमिका में हैं, जो आंखों से देख भी नहीं सकती। फिल्म में उनके शिक्षक देवराज यानी अमिताभ बच्चन सहाय की भूमिका में दिखाई देते हैं, जो आगे चलकर अल्जाइमर के मरीज हो जाते हैं। मिशन के परिवार वाले शुरुआत से सहाय के टीचिंग के कठोर तरीकों से पसंद नहीं करते, लेकिन मिशेल अंतत: इसी की मदद से ग्रेजुएट हो जाती है।

पाठशाला एक ऐसी फिल्म है, जो इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर बात करती है। पाठशाला आज की शिक्षा प्रणाली की पवित्रता से जुड़े ऐसे कई सवालों के जवाब देने की कोशिश करती है। यह आज के स्कूलों में कर्मियों और गलत का कार्यों पर आधारित है।
These bollywood films show the unwavering dedication of teachers and students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP बना भारत का ‘ग्रोथ इंजन’: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट का जाल, जानें पूरा प्लान
Jun 13, 2026 | 08:23 AMनागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान
Jun 13, 2026 | 08:10 AMWomen’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Jun 13, 2026 | 08:07 AMकंगाली में भी सेना पर मेहरबान शहबाज सरकार, रक्षा बजट में 18% की भारी बढ़ोतरी, विकास कार्यों पर चली कैंची
Jun 13, 2026 | 08:02 AMBiscomaun Bhawan Fire: पटना के बिस्कोमान भवन में अचानक लगी भीषण आग, 13वीं मंजिल पर धुंआ उठते ही मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 08:01 AMनागपुर से गोवा सिर्फ 8 घंटे में! शक्तिपीठ महामार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, 13 जिलों को जोड़ेगा हाईवे
Jun 13, 2026 | 07:53 AMकांग्रेस-राकां विलय की अटकलों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, शशिकांत शिंदे ने किया खंडन
Jun 13, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM


















