Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय, अभिषेक के लिए शिवमंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक लगी रही भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें

महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से मंदिरों में भगवान का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 27, 2025 | 07:46 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 11

महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से मंदिरों में भगवान का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा शहर के प्रमुख श्मशान घाट पर भी सुबह से भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगी रही, जगह-जगह महाप्रसाद का आयोजन किया गया। शहर के कल्याणेश्वर मंदिर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। महाशिवरात्रि पर बुधवार को 'हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' से गूंज उठे शिवालय। शिवजी के दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक शिवालयों और घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

2 / 11

शिवालयों को विद्युत रोशनाई तथा फूलों से सजाया गया था। भगवान महादेव का अभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। विभिन्न संस्था-संगठनों की ओर से जगह-जगह महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से मंदिरों में भगवान का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा शहर के प्रमुख श्मशान घाट पर भी सुबह से भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ लगी रही। जगह-जगह महाप्रसाद का आयोजन किया गया। शहर के कल्याणेश्वर मंदिर में कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए।

सम्बंधित ख़बरें
1

इस मंदिर में शिवलिंग के पीछे दिखती है मनुष्य जैसी परछाई, विज्ञान और आस्था का अनोखा रहस्य

2

पढ़े-लिखे वोटर्स के साथ मज़ाक, जलालखेड़ा में ग्रेजुएट चुनाव के रजिस्ट्रेशन चक्रव्यूह से मतदाता नाराज

3

किन्नरों पर कसी जाएगी नकेल, RPF को चाहिए अपग्रेड बॉडी वॉर्न कैमरे, जानें नई गाइडलाइन्स

4

नए वर्ष के जश्न में डूबी रही सिटी, रात भर चली पार्टियां, जमकर हुई आतिशबाजी

3 / 11

पारडी दहनघाट पंचकमेटी की ओर से बुधवार को शिवरात्रि के मौके पर पारडी दहनघाट पर महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया गया। पिछले 12 वर्षों से पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम हजारे के नेतृत्व में आयोजित महाशिवरात्रि पर्व पर साबूदाने की खिचड़ी और शकरकंद का वितरण किया गया। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था। मेले और प्रदर्शनी में देर रात तक आगंतुकों का आगमन होता रहा।

4 / 11

महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में खामला सिंधी कॉलोनी स्थित मधुसूदन धाम के पास मुकेश, दिलीप साधवानी परिवार की ओर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भव्य रूप से किया गया। शाम को राधाकृष्ण भक्त परिवार की ओर से कीर्तन, सत्संग से शिव महिमा का बखान किया। बम बम भोले से संपूर्ण परिसर गूंज उठा। उपरांत रात को शिव भक्तों में लंगर प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद का सैकड़ों भक्तों ने लाभ लिया। पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, जय साधवानी सहित बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। आज महाशिवरात्रि के दिन सुबह पूजन कर भोले भंडारी की आराधना की जाएगी।

5 / 11

नंदनवन कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को लघुरुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पिछले छह वर्षों से जारी इस धार्मिक परंपरा के तहत, 51 फीट की शिव शंकर प्रतिमा के समक्ष सुबह 7 बजे से 251 सर्वधर्म जोड़ों द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में एक विशाल यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नागपुर के साथ-साथ पूरे विदर्भ क्षेत्र से हजारों शिव भक्तों ने भाग लिया।

6 / 11

महाशिवरात्री पर्व को लेकर टेकाड़ी कोयला खदान क्षेत्र में माडीबाबा चारोंधाम समिति के द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा का आयोजन माडीबाबा मंदिर से निकलकर उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से निकलकर पुराना हवामहल से होते हुए काली मंदिर परिसर पहुंची। काली मंदिर परिसर में कलश यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों को साबूदाना एवं फल वितरित किए गए। काली मंदिर परिसर से कलश यात्रा नेहरू चिकित्सालय परिसर में स्थित शिवमंदिर से होते हुए राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 से होकर सार्वजनिक नवदुर्गा मंदिर न्यू टेकाड़ी कॉलोनी परिसर पहुंची, जहां कलश यात्रा का समापन किया गया। इस आयोजन के दौरान कलश धारी महिलाओं के द्वारा हर-हर महादेव के नारों लगाए जाने के कारण पूरा परिसर महादेव के नारों से गूंजायमान हो रहा था।

7 / 11

भक्तों को लघुरुद्राभिषेक एवं शिव शंकर मूर्ति पूजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने दर्शन एवं प्रसाद सेवा का लाभ उठाया। लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर देवस्थान सेवा समिति ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में इंजी. सतीश कुकड़े की अगुवाई में लघुरुद्राभिषेक संयोजन समिति के सदस्यों विजय देवगड़े, मृणाली गभाने, अश्विनी देवगड़े, किरण ढोबले, शीतल देवगड़े, रंजना मानकर एवं अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

8 / 11

जरीपटका स्थित कुंगू कॉलोनी के जय भोलेनाथ मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह बाबा भोलेनाथ का ब्राह्मणों द्वारा महाअभिषेक किया गया। इस विशेष दिन पर मंदिर में दिनभर पूजन और पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। रात्रि 8 बजे से भव्य महाप्रसाद का आयोजन आरंभ हुआ, जिसमें भक्तों को भगवान शिव का प्रसाद वितरित किया गया। पूजा की विधि को पं. सुनील शर्मा और सुदामा पांडे के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रमेशलाल गेरलानी, लकी गेरलानी, गौतम बजाज, विक्रम दौलतानी, प्रकाश चेलानी, बंटी टिलवानी, मुस्कान और महक गेरेलानी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

9 / 11

श्री जलाराम सत्संग मंडल ने बुधवार को लाभ पंचमी के पावन दिन श्री जलाराम मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन किया। मंदिर में स्थापित शिवदरबार में शाम 6 बजे से शिवलिंग का महाअभिषेक एवं महापूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। महापूजा के बाद, मंदिर की भजन समिति द्वारा भगवान शिव के भव्य भजन गाए गए, जिससे भक्तों का भक्ति भाव और भी गहरा हो गया। इस उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य यजमान जतिनभाई रमनलाल सूचक परिवार थे, जिन्होंने पूजा में विशेष भूमिका निभाई। इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के सभापति नरेंद्र दावड़ा, उपसभापति जयप्रकाश वसानी और अध्यक्ष अजय लाखानी ने अथक प्रयास किए। सभी ने मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्यता के साथ संपन्न किया, जिससे भक्तों में शिव की आराधना का अद्भुत अनुभव हुआ।

10 / 11

महाशिवरात्री के पावन पर्व पर रामटेक विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शिवालयों में शिव भक्तों की सुबह से ही मंदिरों में भारी भीड़ लगी रही, जबकि टेकाड़ी कोयला खदान क्षेत्र में महाशिवरात्री के पावन पर्व पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सहभाग लिया। महाशिवरात्री के पावन पर्व पर पारशिवनी तहसील के घोघरा में भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही मंदिर परिसर में लाइन में लगी रही। भगवान भोलेनाथ को भक्तों के द्वारा जल अर्पण करने के साथ बेलपत्र, धतूरा, गेहूं की बाली, फल-फूल अर्पण किए गए। इसी क्रम में अंबाखोरी तीर्थक्षेत्र सहित अन्य छोटे-बड़े शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही।

11 / 11

आयोजन सफलतार्थ आयोजक ग्रापं सदस्य त्रिभुवन सिंह, उपसरपंच जितेंद्र चौहान, प्रा. गजराज देविया, पूर्व ग्रापं सदस्य अरुण सूर्यवंसी, ग्रापं सदस्य भूपेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, जयराम सिंह चौहान, कश्मीरा सिंह चौहान, नैना सिंह, जोगिंदर सिंह, चंद्रभान सूर्यवंसी सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने आयोजन सफलतार्थ अथक प्रयास किए। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले नागार्जुन देवस्थान, धूमेश्वर मंदिर सहित अंबाले मंदिर परिसर में भी भक्तों की सुबह से भारी भीड़ रही। मंदिर परिसर में भक्तों के द्वारा भगवान भोलेनाथ को विविध प्रकार के फल-फूल अर्पण किए गए। सुरक्षा को लेकर रामटेक में के थानेदार आशाराम शेटे, पारशिवनी में राजेश थोरात एवं कन्हान में कन्हान थानेदार राजेंद्र पाटिल के द्वारा सुरक्षा की कमान संभाली गई।

Shiva temples reverberated with chanting of har har mahadev devotees thronged shiva temples from morning till evening for abhishek

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2025 | 07:45 AM

Topics:  

  • Mahadev Shiva
  • Mahashivratri 2025
  • Nagpur News
  • Shiva Temple

सम्बंधित ख़बरें

1

इस मंदिर में शिवलिंग के पीछे दिखती है मनुष्य जैसी परछाई, विज्ञान और आस्था का अनोखा रहस्य

2

पढ़े-लिखे वोटर्स के साथ मज़ाक, जलालखेड़ा में ग्रेजुएट चुनाव के रजिस्ट्रेशन चक्रव्यूह से मतदाता नाराज

3

किन्नरों पर कसी जाएगी नकेल, RPF को चाहिए अपग्रेड बॉडी वॉर्न कैमरे, जानें नई गाइडलाइन्स

4

नए वर्ष के जश्न में डूबी रही सिटी, रात भर चली पार्टियां, जमकर हुई आतिशबाजी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.