- Hindi News »
- Photos »
- Road Safety Campaign Mobile In One Hand And Bike In Other Spoiled Drivers Become Yamraj
हम तो ऐसे ही हैं भईया… एक हाथ में मोबाइल, दूसरे हाथ से बाइक, बिगड़ैल वाहन चालक बन रहे ‘यमराज’
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। यह चेतावनी न जाने हम कितनी बार सुनते-पढ़ते हैं, लेकिन इसे हम हमेशा नजरअंदाज कर देते हैं। इस हिदायत को अनदेखा करना लगातार महंगा पड़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
सड़क सुरक्षा अभियान का तीसरा संस्करण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। यह चेतावनी न जाने हम कितनी बार सुनते-पढ़ते हैं, लेकिन इसे हम हमेशा नजरअंदाज कर देते हैं। इस हिदायत को अनदेखा करना लगातार महंगा पड़ रहा है। शहर में दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाते समय कई लोग गैरजिम्मेदाराना तरीके से मोबाइल फोन पर बात करते नजर आते हैं।

यहां तक कि जब यह विचार हो कि इससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरा हो सकता है, तब भी इस तरह के मामले सामान्य रूप से देखे जा सकते हैं। इससे कोई हादसा होने पर भी ट्रैफिक पुलिस नाममात्र की कार्रवाई करती है। शहर की समग्र स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में कार्रवाई बढ़ाने की जरूरत है।
महाराष्ट्र में सड़क सुरक्षा पर सरकार सख्त, नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा
Exclusive: Maharashtra विधानसभा में बड़ा खुलासा दो साल में 93 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं ‘गायब’

गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करने पर ट्रैफिक पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार है। लेकिन यह कार्रवाई कम ही नजर आती है। इसलिए कई वाहन चालक नियम का उल्लंघन करते हैं। यातायात विभाग भी इसे लेकर जागरूक करता है। सिग्नलों, सड़क होर्डिंग्स, बैनरों, सोशल मीडिया पर घोषणाओं के माध्यम से जन जागरूकता की जाती है ताकि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें। लेकिन वाहन चालकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

कान के पास मोबाइल फोन रखकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। शहर में हजारों से अधिक ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनसे जुर्माना भी वसूला गया। हालांकि वाहन चालकों के व्यवहार में कोई खास फर्क नहीं आया है। यातायात पुलिस वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ धारा 184 (सी) के तहत कार्रवाई करती है।

आज के दौर में हर किसी को मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत हो गई है। लेकिन कुछ जगहों पर मोबाइल के इस्तेमाल से बचना भी जरूरी है। यातायात नियम के अनुसार वाहन चलाते वक्त फोन पर बात करना अपराध है। यह नियमों का उल्लंघन है।

लेकिन इसके बाद भी गाड़ी चलाते समय लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करके वे खुद को और दूसरों की जान को जोखिम में डालते हैं। कुछ लोग हेलमेट के नीचे मोबाइल फोन रखकर बात करते हैं। कई लोग कानों में ईयरफोन लगाकर बात करते हुए गाड़ी चलाते हैं। जिस कारण से पीछे आ रहे वाहनों का हॉर्न उन्हें नहीं सुनाई दे रहा है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक दर्दनाक हादसे में 16 साल की लड़की की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 1:10 बजे सफाले और केलवे रोड रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। हादसे का कारण लड़की के कानों में ईयरफोन लगा होना रहा। जिसकी वजह से वह आने वाली ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी और ट्रेन ने उसे कुचल दिया। जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना रही।

बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा अभियान का तीसरा संस्करण 6 जनवरी 2025, को शुरू हुआ, जिसमें सड़क सुरक्षा के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए कई जानी-मानी हस्तियां एक साथ आयीं। इस साल, अभियान का ध्यान बच्चों से जुड़ने पर केंद्रित है, जो न केवल सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा पीड़ित होते हैं, बल्कि भविष्य के ड्राइवर भी हैं। उम्मीद है कि इस अभीयान के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओ में कमी आएगी।
Road safety campaign mobile in one hand and bike in other spoiled drivers become yamraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 Feb: मेष राशि वालों को मिलेगा मानसिक तनाव! जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे?
Feb 25, 2026 | 12:05 AMICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM


















