कैलाश पर्वत पर स्थित राक्षस ताल झील को शैतान की झील के नाम से भी जानते है। यानि इस झील में शैतानी शक्तियों का वास होता है। कहते हैं कि, राक्षस ताल का नाता लंका के राजा रावण से जुड़ा हुआ है। इस ताल यानि झील में स्नान करने के बाद इसी के निकट बैठकर रावण ने तपस्या की थी और इसलिए इसे राक्षस ताल कहा जाता है।