- Hindi News »
- Photos »
- Pm Narendra Modi Rahul Gandhi Amit Shah Rajnath Singh Wins Lok Sabha Elections 2024 Result
PM मोदी, राहुल गांधी समेत इन नेताओं ने दर्ज की भारी मतों से जीत, अमित शाह ने तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)और इंडिया गठबंधन में बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी नीत एनडीए जहां 294 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन 232 सीटों पर आगे हैं। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने भारी मतों से जीत हासिल की हैं।
- Written By: किर्तेश ढोबले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड संसदीय सीट पर जीत हासिल की है। राहुल ने रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से पराजित किया। गांधी को 6,87,649 वोट और दिनेश प्रताप को 2,97,619 मत मिले। वहीं, केरल की वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एनी राजा को 3,64,422 मत के अंतर से शिकस्त दी।
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल को 7.44 लाख से अधिक वोटों से हराकर भारी जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, शाह को 10,10,972 वोट मिले, जबकि पटेल को 2,66,256 लाख वोट मिले।

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि झारखंड में आदिवासियों की आबादी में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पहले यह 52 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 28 प्रतिशत रह गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना साहिब सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अंशुल अभिजीत को 1,53,846 मतों के अंतर से हराया । भाजपा प्रत्याशी को कुल 5,88,270 मत प्राप्त हुए, वहीं अभिजीत को 4,34,424 मत हासिल हुए। 2009 के बाद से बीजेपी इस सीट पर लगातार जीत दर्ज करते आ रही है।

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद सीट से लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की (सौजन्यः सोशल मीडिया)

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (सोर्स-सोशल मीडिया)

समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से भाजपा के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार डिंपल ने 5,98,526 मत हासिल किया, जबकि उप्र सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के सांसद विनायक राउत को 47,858 मतों के अंतर से हराया। राणे को 4,48,514 मत मिले, जबकि राउत को 4,00,656 वोट मिले। यह पहली बार है जब भाजपा ने कोंकण क्षेत्र में लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। कोंकण क्षेत्र को शिवसेना का पारंपरिक गढ़ माना जाता है।

महाराष्ट्र की मुंबई दक्षिण-मध्य लोकसभा सीट से शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल देसाई ने शिवसेना के मौजूदा सांसद राहुल शेवाले को 53,384 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ली है। देसाई को 3,95,138 मत मिले जबकि शेवाले को 3,41,754 मत ही मिल सके।
Pm narendra modi rahul gandhi amit shah rajnath singh wins lok sabha elections 2024 result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM


















