Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RSS के 100 साल होने पर PM ने डाक टिकट और सिक्का जारी किया, संघ की तारीफ में भी खूब कसीदे पढ़े

PM मोदी ने RSS 100 वर्ष की यात्रा पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह विशाल नदियों के किनारे मानव सभ्यताएं पनपती हैं, उसी तरह संघ के किनारे भी और संघ की धारा में भी सैकड़ों जीवन पुष्पित, पल्लवित हुए हैं।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 01, 2025 | 12:23 PM

RSS के 100 साल पर कार्यक्रम में पहुंच पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi in RSS 100 years Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में संघ के योगदान को जमकर सराहा। नई दिल्ली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक मौके पर एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी किया। उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा त्याग, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण का एक असाधारण उदाहरण है और हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि इस पल की साक्षी बन रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जारी किए गए सिक्के और डाक टिकट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब किसी भारतीय सिक्के पर भारत माता की भव्य छवि अंकित की गई है। 100 रुपये के इस स्मृति सिक्के पर संघ का बोधवाक्य भी लिखा है। इसके अलावा, डाक टिकट में 26 जनवरी 1963 की परेड में शामिल हुए संघ के स्वयंसेवकों की तस्वीर है, जो राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल करते नजर आ रहे हैं।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…जिस तरह विशाल नदियों के किनारे मानव सभ्यताएं पनपती हैं, उसी तरह संघ के किनारे भी और संघ की धारा में भी सैकड़ों जीवन पुष्पित, पल्लवित हुए हैं… अपने गठन के बाद से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विराट उद्देश्य लेकर चला। ये उद्देश्य रहा-… pic.twitter.com/nLkC8NtHCM — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2025

शाखाएं हैं व्यक्ति निर्माण की यज्ञ वेदी

पीएम मोदी ने संघ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ ने राष्ट्र निर्माण के लिए व्यक्ति निर्माण का रास्ता चुना, जिसकी शुरुआत शाखाओं से होती है। उन्होंने शाखाओं को ‘व्यक्ति निर्माण की यज्ञ वेदी’ बताया, जहां स्वयंसेवक की ‘अहं से वयम’ (मैं से हम) तक की यात्रा पूरी होती है। प्रधानमंत्री ने कहा, “संघ के बारे में कहा जाता है कि इसमें सामान्य लोग मिलकर असामान्य कार्य करते हैं। समर्पण, सेवा और राष्ट्र निर्माण की यही साधना संघ के सौ वर्षों के सफर का आधार बनी है।”

यह भी पढ़ें: TVK नेता की ‘Gen Z’ से तमिलनाडु में ‘तख्तापलट’ की अपील, बोले- नेपाल और श्रीलंका सीख लें युवा

हर चुनौती में संघ ने निभाई अहम भूमिका

प्रधानमंत्री ने देश के सामने आई हर चुनौती में संघ के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा से लेकर भुज में आए भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं तक, संघ के स्वयंसेवक हमेशा सबसे आगे खड़े रहे। पीएम मोदी ने 1984 के सिख दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस कठिन समय में कई सिख परिवारों ने स्वयंसेवकों के घरों में आश्रय लिया था। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में संघ के पुराने स्वयंसेवक रहे विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Pm modi releases stamp coin and dak ticket on rss 100 years celebration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 12:23 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Latest News
  • Narendra Modi
  • RSS

सम्बंधित ख़बरें

1

RSS को क्यों बनाया प्रतिवादी? हाई कोर्ट हुआ नाराज, बोले- डिलीट कर याचिका में करें सुधार

2

दुबई में शेखों के लिए कॉलेज की लड़कियों की सप्लाई, व्हाट्सऐप चैट्स से खुला बाबा का काला सच

3

‘अगर मैं PM होता तो…’; ओवैसी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा, कहा- देश तैयार था

4

River EV ने दिल्ली में खोला पहला स्टोर, लॉन्च किया नया Indie Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.