YouTube पर अब इस काम के लिए लेनी होगी पेरेंट्स की परम‍िशन, जानें नए अपडेट के बारे में

YouTube पैरेंट कोड फीचर ला रहा है। बच्‍चे क‍ितनी देर तक यूट्यूब देखें और क्‍या देखें, इस पर माता-प‍िता का कंट्रोल होगा।
YouTube पर अब इस काम के लिए लेनी होगी पेरेंट्स की परम‍िशन, जानें नए अपडेट के बारे में
YouTube पर आया अपडेट (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडियी)
Updated on: 
youtube (1)
YouTube सभी आयु वर्गों के बीच काफी प्रच‍लत ऐप है और अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को इसे देखने की छूट भी देते हैं।
youtube (2)
लेक‍िन YouTube पर बडे़ अक्‍सर ऐसा कंटेंट देखते हैं, ज‍िसे वो नहीं चाहते कि उनके बच्‍चे भी उस कंटेंट को देखें।
youtube (3)
इसल‍िए YouTube पैरेंट कोड फीचर ला रहा है। बच्‍चे क‍ितनी देर तक यूट्यूब देखें और क्‍या देखें, इस पर माता-प‍िता का कंट्रोल होगा।
youtube (4)
YouTube ने अपने ब्लॉग में कहा है क‍ि हम एक नया पैरेंट कोड फीचर लॉन्च कर रहे हैं जिसे आप बच्चों को साइन आउट करके YouTube देखने या अपने घर के बड़े सदस्यों के लिए बनाए गए खातों तक पहुंचने से रोकेगा।
youtube (5)
बता दें क‍ि यूट्यूब ने ये फीचर टीवी के ल‍िए लॉन्‍च क‍िया है। इसके साथ ही यूट्यूब ने कहा क‍ि इस बदलाव के साथ बच्चे आपके स्मार्ट टीवी पर उन अकाउंट्स और फीचर्स का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
youtube (6)
जो उनके लिए नहीं हैं, आपकी प्रोफाइल में आपकी रुचियों के मुताबिक अधिक प्रासंगिक कंटेंट भी होंगे, यानी जब आप परिवार के साथ यूट्यूब देख रहे हैं।
youtube (7)
उसकी ह‍िस्‍ट्री और उससे म‍िलते जुलते कंटेंट के सजेशन आपको अपने अकाउंट में नहीं द‍िखेंगे।
youtube
ये फीचर अभी धीरे-धीरे सभी यूट्यूब यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। इसल‍िए संभव है क‍ि आपको ये अभी न द‍िख रहा हो। लेक‍िन जल्द ही यह उपलब्ध होगा।

संबंधित खबरें

No stories found.