Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट

Monsoon Songs: संगीत और मॉनसून रोमांस के लिए मुफीद होते हैं। बारिश न सिर्फ प्यार से लेकर दिल टूटने और नई शुरुआत तक के इमोशन को बयां कर सकता है, बल्कि संगीत सुनने का अलग एक्सपीरियंस देता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 08, 2026 | 01:42 PM

मानसून सॉन्ग (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rainy Season Playlist: बारिश की रिमझिम फुहार, ठंडी-ठंडी हवा, कॉफी और कान में लगा हेडफोन मन मस्तिष्क को एक अलग ही एहसास से भर देता है। बारिश की फुहारों के बीच सही गाने माहौल को और भी खूबसूरत बना देते हैं। फिर चाहे लॉन्ग ड्राइव हो या फिर चुपचाप बालकनी में सुकून से बैठना, दोनों ही हालात में गाने अहम रोल प्ले करते हैं।

अगर आप बारिश का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में इन शानदार गानों को जरूर शामिल करें। पुराने और नए गानों के परफेक्ट मेल से बना यह  प्लेलिस्ट आपको सुकून के साथ-साथ यादों की सिहरन भी देगा।

गाने की लिस्ट कुछ इस तरह से है

‘होसाना’ सॉन्ग ऐसा फील देता है, जैसे लंबे सूखे के बाद होने वाली पहली बारिश। प्यार में होने पर दुनिया को नए नज़रिए से देखने का रोमांच और जावेद अख्तर के मीठे बोलों के साथ ए.आर. रहमान का बनाया खुशनुमा माहौल, ये सब मिलकर ‘होसाना’ को एक बेहतरीन गाना बनाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Sandwich Fashion: क्या होता है फैशन सैंडविच? इस स्टाइलिंग ट्रिक से दिखेंगी ज्यादा स्टाइलिश

Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना

Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां

क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे

बहुत कम गाने ऐसे होते हैं जो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बस साथ होने की खुशी को बयां करते हैं जिससे आप प्यार करते हैं। बड़ी सहजता और अपनापन लिए इस गाने में आम पलों को भी यादगार बनाया गया है। यह बारिश वाली शाम को और भी सुकून भरा और रोमांटिक बना देता है।

कभी-कभी बारिश आपको सब कुछ भूलकर हल्की-हल्की बूंदों के बीच बाहर निकलने के लिए प्रेरित करती है। संदेश शांडिल्य के संगीत और इरशाद कामिल के बोल, पहली ज़ोरदार बारिश के बाद बाहर निकलने की खुशी, जब दुनिया से सारी गंदगी धुल जाती है और नई चीजों के लिए दरवाजे खुल जाते हैं।

बारिश किसी भी रफ्तार को रोक देता है, और ‘तेरे नैना’ गाना उसी ठहराव के लिए है। शंकर-एहसान-लॉय का बनाया यह गाना बहुत ही कोमल और सच्चे एहसास जगाता है, जो बारिश रुकने के बाद भी मन में बने रहते हैं।

प्यार के एहसास को बयां करने वाला जोश भरा गाना ‘आहिस्ता-आहिस्ता’ ऐसा लगता है जैसे ज़ोरदार बारिश के बाद धूप खिल आई हो। छत पर घूमते हुए इस गाने पर थोड़ा डांस करना बहुत मजेदार लगता है और ठंडी हवा के झोंके आपको अलग ही रंग में सराबोर करते हैं।

बंगाल की लोक संगीत परंपराओं से जुड़े पारंपरिक तार वाले दोतारा  पर आधारित, ‘मोंटा रे’ का लोक संगीत गीली मिट्टी की महक से जुड़ा हुआ अहसास है। अमित त्रिवेदी की रचना चंचलता और काव्यात्मक दोनों को दर्शाती है।

मानसून में सब कुछ धीमा हो जाता है। कल्याणजी-आनंदजी के संगीत और इंदीवर के बोल वाला यह गाना ‘नीले नीले अंबर पर’ एक सुहाने और सुकून भरे अंदाज़ में बारिश वाली दोपहर को पुरानी यादों से भर देता है।

बारिश वाली दोपहर में आपको दोस्तों का साथ अच्छा लगता है, तो कई बार आप बस अकेले रहना चाहते हैं। ‘जी ले जरा’ आपसे पूछता है कि आप किस चीज से भाग रहे हैं और आपको जिंदगी की रफ़्तार धीमी करने के लिए कहता है।

मेरे बिना गाने को सुनते ही मन में एक प्यारी सी हलचल पैदा करता है। यह गाना खुशी और सुकून, दोनों का एहसास कराता है और किसी पुरानी याद को आपके सामने रीप्ले करता है।

ये भी पढ़ें- Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना

बारिश के मौसम की कोई भी प्लेलिस्ट ‘तू ही हकीकत’ के बिना अधूरी लगती है। प्रीतम की शानदार धुन और सईद कादरी की दिल को छू लेने वाले बोल बारिश की हर बूंद सिनेमैटिक बनाती है।

Monsoon songs best bollywood rain playlist 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 01:01 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Monsoon Session
  • Monsoon Tips
  • Romantic Song

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.