- Hindi News »
- Photos »
- Massage Your Newborn Baby With These Oils In Winter
सर्दियों में सिर्फ गर्म कपड़ें नहीं, इन तेल से करें नवजात शिशुओं की मालिश, हड्डियां होगी स्ट्रॉन्ग
Winter Baby Massage: गर्म कपड़े बच्चों को पहनाना एकमात्र उपाय नहीं होता है आप मालिश का तरीका अपना सकते है। आज हम आपको कुछ तेल के बारे में जानकारी दे रहे है जो शरीर को गर्म और हड्डियों को मजबूती देता है।
- Written By: दीपिका पाल
नवजात शिशुओं को करें इन तेल से मालिश (सौ. सोशल मीडिया)

Best Oil for Massage: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस बदलते मौसम में ठंडी हवाएं और कम तापमान होने की वजह से बच्चों की सेहत कमजोर होने लगती है। छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी लेवल कमजोर होता है इससे सर्दी का तापमान ज्यादा परेशान करता है। इस मौसम में नवजात और छोटे बच्चों में निमोनिया, सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। गर्म कपड़े बच्चों को पहनाना एकमात्र उपाय नहीं होता है आप मालिश का तरीका अपना सकते है। आज हम आपको कुछ तेल के बारे में जानकारी दे रहे है जो शरीर को गर्म और हड्डियों को मजबूती देता है।

सर्दियों के मौसम में सरसों का तेल सबसे फायदेमंद माना जाता है। छोटे बच्चों के लिए सरसों का तेल मालिश के लिए कारगर होता है। इस तेल को लगाने से नवजात शिशु को फायदा मिलता है। यह शरीर को नेचुरल गर्माहट देने का काम करता है तो वहीं पर इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम से सुरक्षा देते हैं। सरसों के तेल की मालिश करने से बच्चों की त्वचा मुलायम होती है।
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका

आयुर्वेदिक तेलों में से एक तिल का तेल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। तिल के तेल की तासीर गर्म होती है जिसे लगाने से बच्चों को गर्माहट का अहसास होता है। इस तिल के तेल में विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप तिल के तेल को हल्का सा गर्म करके बच्चे की हथेली, तलवे और छाती पर लगा सकती हैं।

नवजात और छोटे बच्चों के लिए नारियल का तेल भी फायदेमंद होता है। सर्दियों में इस तेल से छोटे बच्चों की मालिश करने से शरीर गर्म रहता है और इसके कई फायदे मिलते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे हल्का सा गर्म करें और बच्चे की मालिश करें। ये बच्चे की त्वचा को मुलायम बनाता है और एंटीवायरल गुण संक्रमण से सुरक्षा देता है।

सर्दियों में मालिश करने के लिए जैतून का तेल फायदेमंद होता है। इस तेल को नवजात शिशुओं के शरीर पर लगाने से मालिश पर आराम मिलता है। तेल की तासीर की बात करें तो, यह हल्का, नॉन एलर्जिक और मॉइस्चराइजिंग होता है। इसकी मालिश करने से ठंड से बचाव होता और त्वचा भी सॉफ्ट बनती है।
Massage your newborn baby with these oils in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















