Skincare Tips: चेहरे पर बस इस तरह से लगाएं आलू का रस, हफ्ते भर में चमक उठेगी स्किन
Glowing Skin Home Remedy: खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन घरेलू नुस्खे भी उतने ही असरदार हो सकते हैं। इसके लिए आलू के रस का इस्तेमाल करते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
चेहरे पर आलू लगाती हुई महिला (सौ. एआई)
Potato Juice For Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए हम अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सैलून ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन इसका समाधान आपकी रसोई में ही मौजूद है। आलू सिर्फ सब्जी नहीं बल्कि एक शक्तिशाली नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है।
बेदाग और निखरी त्वचा पाना अब महंगा शौक नहीं रहा। प्रकृति ने हमें आलू के रूप में एक ऐसा वरदान दिया है जो त्वचा की रंगत सुधारने में किसी भी महंगे फेशियल से कम नहीं है। आलू में मौजूद एंजाइम और विटामिन-सी त्वचा के लिए रामबाण का काम करते हैं।
आलू क्यों है नेचुरल ब्लीच
आलू में कैट कॉलेज नाम का एक एंजाइम पाया जाता है। यह एंजाइम त्वचा के कालेपन, सनबर्न और झाइयों को कम करने में मदद करता है। केमिकल ब्लीच के विपरीत आलू का रस त्वचा को बिना कोई नुकसान पहुंचाए अंदर से साफ करता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
इस्तेमाल के खास तरीके
डार्क सर्कल्स
अगर आप आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं तो आलू के स्लाइस को काटकर 15-20 मिनट के लिए आंखों पर रखें। इसमें मौजूद कूलिंग प्रॉपर्टीज पफीनेस और डार्क सर्कल्स को जड़ से खत्म करने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें:- Diabetes: क्या फल खाने से बिगड़ रहा है शुगर लेवल? जानें कितने GI वाले फल हैं खतरनाक
दाग-धब्बों और टैनिंग
आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह मिश्रण एक पावरफुल ब्लीच की तरह काम करता है जो जिद्दी से जिद्दी टैनिंग को हटा देता है।
ऑयली स्किन के लिए फेस पैक
आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाने से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है और चेहरे पर फ्रेशनेस आती है।
सावधानी भी है जरूरी
हालांकि आलू प्राकृतिक है लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसे सीधे इस्तेमाल करने से पहले गर्दन के पास लगाकर चेक कर लेना चाहिए। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा को समय से पहले बूढ़ा बना सकते हैं। ऐसे में आलू जैसे घरेलू नुस्खे न केवल सुरक्षित हैं बल्कि आपके पैसे भी बचाते हैं। तो अगली बार जब आप सब्जी के लिए आलू काटें तो एक स्लाइस अपने चेहरे के लिए भी जरूर बचा लें।
