न्यू ईयर पर आप ये मोर के डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं. ये थोड़ी ज्यादा आर्टिस्टिक है, इसलिए अगर आपका हाथ रंगोली बनाने में सेट नहीं है तो पहले चॉक से हल्की आउटलाइन मोर बना लें. चाहे तो हाफ सर्कल और फूल-पत्तियों का डिजाइन भी चॉक से ही क्रिएट कर सकते हैं। इसके बाद छलनी की हेल्थ से मोर में नीला, लाल और पीला रंग भरें। आउट लाइन डार्क ब्लू से करें. इसके बाद पत्तियों को ग्रीन, यलो कलर से बनाएं. हाफ सर्कल में अंदर ब्लू, बाहर पिंक और लाइट पर्पल कलर करें।